जमुई/नवादा: राज्य की समग्र विकास गति को तेज करने के उद्देश्य से चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण के तहत बुधवार 18 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेवजमुई एवं नवादा जिलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

जमुई जिले में मुख्यमंत्री ने कुल 914 करोड़ रुपये की लागत से 370 योजनाओं का उद्घाटन, व शिलान्यास किया। इनमें 602 करोड़ रुपये की लागत से 181 योजनाओं का उद्घाटन तथा 312 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
वहीं नवादा जिले में मुख्यमंत्री ने 244 करोड़ रुपये की लागत से 21 योजनाओं का शिलान्यास तथा 22 करोड़ रुपये की लागत से 37 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बुधौल गांव स्थित नवनिर्मित गृह रक्षा वाहिनी परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और महिला होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र का भी जायजा लिया।
दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों में चल रही योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता तक विकास का लाभ पारदर्शी रूप से पहुंच सके।
इसके अलावा, आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं की जानकारी भी दी।







