किसान महासभा की बैठक में 10 मई को विशाल प्रदर्शन का ऐलान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा जिला कमिटी की बैठक रविवार 12 अप्रैल को, भाकपा माले जिला कार्यालय समस्तीपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने किया तथा सभा संचालन ललन कुमार ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण, कृषि संकट लगातार गहराता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रासायनिक उर्वरकों की बढ़ती कीमतें और महंगी होती सिंचाई व्यवस्था ने किसानों की स्थिति को और भी खराब कर दिया है।

जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि, हाल के दिनों में आए आंधी-तूफान से मक्का, गेहूं, आम, लीची समेत कई फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार अब तक फसल क्षति के मुआवजे के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी है। वहीं, प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि धान की अधूरी पैक्स अधिप्राप्ति के कारण अधिकांश किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिल पाया है, जिससे किसानों में आक्रोश है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 मई 1857 को किसान महासभा के स्थापना दिवस के अवसर पर, इस वर्ष 10 मई 2026 को जिला समाहर्ता कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के माध्यम से सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, सस्ते दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने, सिंचाई संसाधनों को सस्ता व सुलभ बनाने, कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने, समस्तीपुर चीनी मिल को चालू करने तथा पैक्स के माध्यम से किसानों का बकाया भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी।

बैठक में रविन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार राय, रामबली सिंह, समीम मंसूरी, अनिल कुमार चौधरी, अमित कुमार, चन्द्रेश्वर राय, अखिलेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *