एनएच-28 पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत रुपौली बुजुर्ग गांव के समीप, राष्ट्रीय राजमार्ग-123  (एनएच) पर रविवार 31 मई की देर शाम हुई, एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के धामनी गांव निवासी, नागेश्वर कुमार 30 वर्ष के रूप में की गई है। बताया जाता है कि, नागेश्वर कुमार किसी कार्य से मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान रुपौली बुजुर्ग गांव के समीप एनएच-122 पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, तथा इस हादसे में बाईक के भी परखच्चे उड़ गए।

हालांकि इस हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण, बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मुसरीघरारी थाना को दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए इसकी सुचना मृतक के परिजनों को दिया, तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

मुसरीघरारी पुलिस का बताना है कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए, अज्ञात वाहन व चालक की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *