10 दिन बाद भी हथियार लहराने, हवाई फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में है भय का माहौल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में, हथियार लहराने, हवाई फायरिंग करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में घटना के करीब 10 दिन बीत जाने के बाद भी, उजियारपुर पुलिस उन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही है। जिसके कारण पिड़ित परिवार के बीच हमेशा असुरक्षा व भय का माहौल बना रहता है।

आपको बता दें कि ई-रिक्शा चालक अशोक सहनी ने 7 जून की रात हुई घटना को लेकर, उजियारपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। थाना को दिए आवेदन में नीरज सिंह, मुन्ना सिंह, सौरभ चौधरी समेत कुल 6 लोगों को नामजद करते हुए उन पर हथियार के बल पर हंगामा करने, मारपीट करने तथा ग्रामीणों को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि, नामजद आरोपितों कै पास से ग्रामीणों ने, एक देसी कट्टा एवं एक गोली बरामद कर पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन घटना के 10 दिन बाद भी किसी नामजद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि खुलेआम हथियार लहराने और फायरिंग जैसे आरोपों के बावजूद पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित गति से नहीं चल रही है। इससे पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से उन्हें लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब