जन संवाद में डीएम रोशन कुशवाहा ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। समस्तीपुर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार 12 अक्टूबर को, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। डीएम ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए, संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जन संवाद के दौरान भूमि एवं राजस्व, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विद्युत आपूर्ति, सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा कर उनका निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि, आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का निपटारा जिला, अनुमंडल या प्रखंड स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित किया जाए। वहीं, जिन मामलों में स्थल निरीक्षण, जांच अथवा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता है, उनमें भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई की जाए।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण करने का निर्देश भी दिया। साथ ही, शिकायतों के निष्पादन के बाद आवेदकों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा।

सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से मिले राहत

जिलाधिकारी ने कहा कि, प्रशासन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना और उन्हें अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब