मृत्युंजय कुमार कर्ण/अंगारघाट/उजियारपुर: उजियारपुर प्रखंड के डिहुली गांव में, भाकपा माले के डिहुली शाखा का तीसरा सम्मेलन, दामोदर पासवान की अध्यक्षता व जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार, प्रखंड कमिटी सदस्य मोहम्मद समीम मंसूरी के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सम्मेलन की शुरुआत में भाकपा माले नेता व कार्यकर्ताओं ने, शहीदवेदी पर पुष्पान्जलि अर्पित कर इस सम्मेलन का विधिवत उदघाटन किया।

इस दौरान माले महावीर पोद्दार ने कहा कि, भाजपा की केन्द्र सरकार सत्ता के अहंकार में देश की जनता, संविधान, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था को रौंद देना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि, पिछले दस बर्षों से भाजपा नीति वाली केन्द्रीय सरकार देश को तबाह और बर्बाद कर रही है। आयोजित इस सम्मेलन में 15 सदस्यीय नई शाखा के कमिटी का गठन भी किया गया। जिसके नये शाखा सचिव सर्वसम्मति से राम नरेश साह चुने गये। आयोजित इस सम्मेलन में बंद पड़े नल का जल को चालू करने, नथुनी महतो के घर से राम चन्द्र महतो के घर तक एस एच 55 किनारे आर सी सी नाला निर्माण करने, सभी गरीबों को पक्का मकान एवं 3000 रूपये मासिक पेन्शन देने तथा राशन की कालाबाजारी एवं धांधली की जांच सहित अन्य मांगों को लेकर जन-आन्दोलन करने का ऐलान भी किया गया। आयोजित इस सम्मेलन को वरीय नेता हरिकान्त गिरि, हरेकॄष्ण राय, जय कुमार राय, गोपाल दास, जागो साह, ललित पासवान, लखिन्द्र पासवान, प्रमोद साह, श्याम लाल राम, राम प्रताप साह, भरत दास, महेन्द्र दास, जगतारण देवी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।







