???? BIG BREAKING: वाहन जांच के दौरान अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/समस्तीपुर: मुसरीघरारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौराहा से, वाहन जांच के दौरान एक युवक को 30 बोतल में बंद 18 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुसरीघरारी पुलिस को यह सफलता उस वक्त मिली जिस समय वह मुसरीघरारी चौराहा पर सघन वाहन जांच अभियान चल रहा थी। शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान, वैशाली जिला के जंदाहा थाना अंतर्गत महिसौर गांव निवासी, मुनेश्वर साहनी के 29 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गई है।

इस संबंध में पूछे जाने पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष मोहम्मद फाजूल अंसारी ने बताया कि, आगामी लोकसभा चुनाव व होली को देखते हुए, मुसरीघरारी चौराहा पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक ऑटो को जांच के लिए रोका गया। ऑटो के रूकते ही ऑटो में सवार एक युवक अपने हाथों में लिए बैग के साथ भागने लगा। जिसे वाहन जांच अभियान के दौरान मौजूद पुलिस पदाधिकारी ब्यूटी रानी ने खदेड़कर पकड़ लिया। बाद में जब उसके बैग की तलाशी ली गयी तो, उस युवक के बैग में से 18 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। जिसके बाद उक्त युवक को हिरासत में लेते हुए आवश्यक पूछताछ के बाद, मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत, प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक किरासत में भेज दिया गया। मौके पर प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ब्यूटी रानी, सिकंदर कुमार तथा सहायक पुलिस अवर निरीक्षक लखन प्रसाद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल