???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर में मछली मारने की विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, एक गुट के दबंग ने हथियार लहराते हुए दिया आग लगाकर जला देने की धमकी, विडियो हुआ वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: जिला के विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर, विगत कुछ घंटों से एक विडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष होगी, अपने हाथों में देशी कट्टा लेकर किसी व्यक्ति के दरवाजे पर जाकर, उसके शरीर मे आग लगाकर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। हालांकि इस दौरान उस बुजुर्ग व्यक्ति के पास खड़ा कोई युवक चुपके से विडियो बना लेता है, और उसे वायरल भी कर देता है।

जब वायरल हो रहे इस विडियो के बारे में जानकारी इक्ट्ठा की गयी तो, सुचना मिली कि वायरल हो रहा यह विडियो उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के, डिहुली गांव का है, और वायरल हो रहे इस विडियो में दिख रहा यह बुजुर्ग व्यक्ति, डिहूली गांव का पूर्व सरपंच रामबदन महतो बताया जा रहा है। वायरल हो रहा यह विडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में सुत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, विगत दो दिन पहले किसी निजि तालाब से मछली निकाले जाने के मामले को लेकर, दो गुटों के बीच झड़प हो गयी थी।

जिसके बाद प्रथम गुट के एक बुजुर्ग व्यक्ति जो पूर्व में डिहुली पंचायत के सरपंच भी रह चुके हैं, दिन-दहाड़े अपने हाथों में देशी कट्टा लिए दुसरे गुट के लोगों के दरवाजे पर जाकर आग लगाकर जला देने की धमकी भी दे रहे हैं। जहां बैठा हुआ कोई युवक चुपके से उसकी विडियो बनाकर वायरल कर देता है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, इस वायरल विडियो में दिख रहे बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ, स्थानीय अंगारघाट पुलिस क्या कार्रवाई कर सकती है। हालांकि वायरल हो रहे इस विडियो क्लीप के सत्यता की पुष्टि, न्यूज ट्वेंटी बिहार की आवाज न्यूज पोर्टल नही करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!