अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: जिला के ताजपुर व समस्तीपुर शहर में हिंदू पुत्र संगठन की ओर से रामनवमी के शुभ अवसर पर, क्रमशः शुक्रवार 19 अप्रैल व शनिवार 20 अप्रैल को, को गाजे बाजे के साथ शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सड़कों पर श्रीराम भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए, जय श्रीराम का जयघोष करते नजर आए। यह भव्य शोभायात्रा जिधर से भी गुजरी लोगों ने अपने अपने घर की छतों से पुष्प बर्षा कर उनका स्वागत किया। शोभायात्रा के सबसे आगे आगे दर्जनों घुड़सवार चल रहे थे। जिसके पीछे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ चल रही थी। इस शोभा यात्रा में बड़े, बुजुर्ग, माता व बहनों को तो छोड़िए, भगवान श्रीराम का आस्था छोटे बच्चों पर भी साफ साफ दिख रहा था।

हजारों श्रद्धालुओं के भीड़ के बीच, दो साल की एक छोटी बच्ची भी अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर आगे आगे चल रही थी, जो इस शोभायात्रा में चार चांद लगा रहा था। समस्तीपुर शहर का यह शोभायात्रा शहर के पंजाबी कालोनी से निकलकर ताजपुर रोड, काशीपुर रोड, लखना चौक, कचहरी रोड, स्टेडियम गोलंंबर, ओभरब्रीज, चीनी मिल चौक, पुरानी पोस्ट आफिस रोड, रामबाबू चौक, स्टेशन चौक, मारवाड़ी बाजार, गोला बाजार होते हुए मगरदहीघाट आकर समाप्त हो गयी। इस शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों को, जगह जगह स्थानीय लोग व विभिन्न समितियों के द्वारा पानी एवं शर्बत पिलाकर स्वागत किया जा रहा था। इसके पूर्व पंजाबी कालोनी मोहल्ला स्थित मंदिर में भगवान श्रीराम की विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी। रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर पुरा शहर सारा दिन पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सभी चौक चौराहे व प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी समेत, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती बी की गयी थी। इसके अलावे अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया था। इस दौरान शहर की सड़कों पर पुलिस पेट्रोलिंग भी काफी चुस्त दुरूस्त देखी गयी। मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार बादल, नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद, यातायात थानाध्यक्ष सुनीलकांत समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व अतिरिक्त बल मौजूद रहे। वहीं ताजपुर बाजार में शुक्रवार 19 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर निकाला गया जुलूस ताजपुर थानाध्यक्ष के लिए एक सबक है। ताजपुर बाजार में रामनवमी शोभा यात्रा की आड़ में केवल अवैध चीजों की प्रदर्शनी की जा रही थी। ताजपुर के रामनवमी जुलूस में शामिल कुछ बाइकर्स युवक, ताजपुर हॉस्पिटल चौक से नीम चौक तक बेवजह बाईक को दौड़ा रहे थे, तथा स्टंट भी दिखा रहे थे। इस दौरान भारी मात्रा में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गयी थी, लेकिन सभी मौन होकर इस तमाशा को देख रहे थे।

इस दौरान ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम, स्वयं उक्त जुलूस के आगे आगे चल रहे थे, और जुलूस में शामिल अवैध वस्तुओं से लैस युवक भी थानाध्यक्ष के आगे में हुरदंग मचा रहा था, लेकिन थानाध्यक्ष चुपचाप उन युवकों को निहार रहे थे। जिससे स्पष्ट होता है कि ताजपुर थाना क्षेत्र में निकलने वाले रामनवमी के इस जुलूस को लेकर थानाध्यक्ष ताजपुर की तैयारी अच्छी नही थी। हालांकि ताजपुर का ईलाका जिस तरह का रहा है, उसके लिए ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम को अभी बहूत ज्यादा मेहनत की जरूरत पड़ेगी। रामनवमी जुलूस में शामिल बाइकर्स जिस तरह हुरदंग मचा रहे थे, अगर सीमावर्ती थाना बंगरा व पुसा पुलिस नही रहती तो उस भीड़ को संभालना ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम के बस की बात नही थी। रामनवमी का यह जुलूस ताजपुर थाना के सुभाष चौक, राम दयाल चौक, नीम चौक, दरगाह रोड, ताजपुर, पश्चिम मोहल्ला चौवटिया के पास, गाँधी चौक, राजधानी चौक, हॉस्पीटल चौक, एलकेभीडी कॉलेज के पास से गुजरने के दौरान इन हुरदंगियों ने जमकर हुरदंग मचाया। इस दौरान मौके पर बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी, पुसा थानाध्यक्ष राहूल कुमार, कृषि समन्वयक ताजपुर सुभाष चन्द्र, प्रखंड परियोजना प्रबंधक हिमांशु कुमार सिंह, जीविका ताजपुर, चन्दन कुमार कृषि समन्वयक ताजपुर, प्रभात मणी कृषि समन्वयक ताजपुर, विरेन्द्र पासवान प्रखंड कृषि पदाधिकारी ताजपुर, कन्हैया पाण्डेय, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ताजपुर, रंजीत कुमार राम प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मोरवा, पुलिस अवर निरीक्षक राधामोहन पासवान सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।







