???? बिग ब्रेकिंग: महागठबंधन कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, भाकपा माले ने कहा तन, मन, धन से महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार का साथ दे रही है पार्टी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/ताजपुर:[ बिहार की आवाज] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित, एक निजि औद्योगिक संस्थान में महागठंधन कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक, राजद प्रखंड अध्यक्ष उजियारपुर प्रमोद राय की अध्यक्षता में, शनिवार 27 अप्रैल को संपन्न हुयी। आयोजित इस बैठक में महागठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को, लोकसभा चुनाव में अपार बहुमत से जिताने का संकल्प लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता ने कहा कि, इस बार का चुनाव किसी व्यक्ति या पार्टी को जिताने का नहीं है, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने का है।

लालू यादव और कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा को बचाने का है। देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसी के खाते में 15 लाख रुपये नहीं आए हैं। शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। विगत कुछ वर्षों से लगातार कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। भाजपा ने अब तक चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता ने यह भी कहा कि, जिस 5 किलो अनाज देने की बात नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, वह अनाज भी कॉंग्रेस सरकार की ही देन है, और वह उस अनाज को लोगों के बीच बांटकर अपने आपको बहूत बड़ा दानवीर साबित करने पर लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 15 रूपये का अनाज मुफ्त देकर वह ऐसा प्रचार प्रसार कर रहे हैं, जैसे की वह किसी का जिंदगी सवार दिए हैं। अनाज के थैला पर गरीब योजना लिखकर व अपना फोटो लगाकर इस तरह उनके भक्त प्रचार कर रहे हैं जैसे कि, अपने पिताजी का जमीन बेचकर वह अनाज जनता के बीच दे रहे हैं। समस्तीपुर जिला राजद अध्यक्ष सह, पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि, मोदी सरकार में घरेलू सिलेंडर का दाम 350 से बढ़कर 12 सौ हो गया, पेट्रोल का दाम 55 रूपए प्रति लीटर से बढ़कर 110 तक पहुंच गया, डीजल का दाम 50 रूपए प्रति लीटर से बढकर 95 रूपए तक पहुंच गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, बड़े भाई आलोक कुमार मेहता जी को रिकॉर्डतोड़ मतों से विजयी बनाकर महागठबंधन को मजबूत करें ताकि देशवासियों को इस सरकार से छुटकारा मिल सके। वहीं बैठक में मौजूद मिथिला मिल्क यूनियन के चेयरमैन सह राजद नेता उमेश राय ने कहा कि, राजद के कुछ कार्यकर्ताओं को विधायक जी के द्वारा मान सम्मान नही दिया जाता है। यह उनका कोई पहला चुनाव नही है। इसलिए वह पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक का कमिटी बनाकर सभी कार्यकर्ताओं को सामान रूप से सम्मान दें। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को यह आश्वासन भी दिया कि, इस चुनाव में उजियारपुर विधानसभा वोट मामले में पुरे लोकसभा क्षेत्र में एक नंबर पर रहेगा। बैठक में मौजूद राजद नेता सह लोहागीर सरपंच निरंजन कुमार ने कहा कि, वह लोग हमेशा से राजद के अग्रणी सिपाही रहे हैं। ईमानदारी पूर्वक इस तरह के चुनावों में राजद समर्थित उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता जी का साथ दिए हैं, और इस लोकसभा चुनाव में भी साथ देंगे, लेकिन कभी कभी ऐसा देखने को मिलता है कि आलोक मेहता जी का व्यवहार उजियारपुर के राजद कार्यकर्ताओं के लिए सही नही रहता है। जिस पर ध्यान देना आवश्यक है। वहीं भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, अभी तक उनकी पार्टी ने जो आंकड़े एकत्रित किए हैं, उसके अनुसार महागठबंधन के प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता जी की जीत सुनिश्चित दिख रही है। इस काम के लिए उनकी पार्टी भाकपा माले तन मन व धन से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता के पक्ष में मतदान करने के लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार में जूट गयी है। मौके पर जिला राजद अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, उजियारपुर संगठन के राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, भाकपा केन्द्रीय कमिटी के सदस्य अवधेश कुमार, जिला राजद के प्रधान महासचिव विपीन सहनी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, मिथिला डेयरी के चेयरमैन उमेश राय, भाकपा अंचल मंत्री सूर्यदेव पांडेय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुंवर, भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार, माकपा नेता अवधेश मिश्र, प्रदेश राजद सचिव प्रभु नारायण राय, मोहम्मद रूहुल्लाह खान गुड्डू, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह, पूर्व मुखिया रामलौलीन राय, पूर्व मुखिया कामेश्वर राय, जिला राजद महासचिव जगदीश राय, जिला राजद महासचिव मोहम्मद परवेज आलम, युवा राजद के प्रदेश महासचिव डॉ सूरज दास, युवा राजद के प्रांतीय नेता पप्पू यादव, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, मिथिलेश गोप, मोहम्मद हाफिज, मो चाँद जी, रामकुमार बैठा, जिला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रितेश चौधरी, प्रखंड महासचिव बीरेंद्र राय उर्फ बबलू, मोहम्मद असरफ, मोहम्मद रहमान, बबलू राही, अरुण सिंह, राजकुमार राय, मनोज राय, करण भास्कर , अशोक सिंह, मोहम्मद ￰इमामुद्दीन, सोनू कुमार, मोहम्मद अब्दुल हफीज, श्याम शर्मा, श्याम पासवान,  राजद पंचायत अध्यक्ष लोहागीर चंदन कुमार व अरविन्द कुमार राय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *