???? बिग ब्रेकिंग: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाला 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिव उदय सिंह/घटहो:[ समस्तीपुर ] जिले की एसआईटी व डीआईयू की टीम ने, घटहो थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा के सहयोग से, जिले के लिए आतंक का पर्याय बन चुके, घटहो थाना क्षेत्र का रहने वाला बदमाश अक्षय शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश के उपर विभाग ने 25 हजार रूपए नकद ईनाम की घोषणा भी कर रखा था। उक्त जानकारी पूलिस अधीक्षक समस्तीपुर, विनय तिवारी ने गुरुवार 2 मई को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति, अक्षय शर्मा जिले के घटहो थाना, सरायरंजन थाना, उजियारपुर थाना, हलैई थाना, विद्यापतिनगर थाना व ताजपुर थाना क्षेत्रो में, दर्जनों लूट व डकैती की घटना को अंजाम दे चुका था, तथा घटना के बाद से ही वह फिरार चल रहा था। पिछले वर्ष भी इसने जून, जुलाई व अगस्त के महीनों में, करीब आधा दर्जन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था।

जिसके बाद से समस्तीपुर की पुलिस टीम, विगत 6 माह से कुख्यात अपराधी अक्षय शर्मा को पकड़ने के लिए सक्रिय थी। इसी बीच घटहो थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा को यह सुचना मिली की, अक्षय शर्मा हैदराबाद में अपना नाम व पता बदलकर रह रहा है। जिसकी सुचना थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा ने जिले के डीआईयू व एसआईटी की टीम को दिया। जिसके बाद डीआईयू की टीम ने, प्राप्त मानवीय आसूचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर, उक्त अपराधी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त कुख्यात की गिरफ्तारी में डीआईयू शाखा प्रभारी पुलिस निरीक्षक अजीत प्रसाद सिंह, शिवपूजन कुमार, चन्द्रकेतू कुमार, प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, धनंजय कुमार, घटहो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उजियारपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विशद विश्वास, डीआईयू शाखा के अखिलेश कुमार, केशव कुमार, अमर कुमार, कुंदन कुमार, अविनाश कुमार आदि का कार्य भी काफी सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *