Samastipur: ONE बूथ TWENTY यूथ का फार्मूला बूथ पर लागू करेगी भाकपा माले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/ताजपुर:[ बिहार की आवाज ] ताजपुर प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड 26 में, भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार 04 मई को आयोजित की गयी। आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से लोकसभा चुनाव के दौरान “वन बुथ ट्वेंटी युथ” के फार्मूले को बुथ पर लागू करने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, भाकपा माले इंडिया गठबंधन का घटक दल है, इसलिए उजियारपुर से इंडिया गठबंधन के राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता, एवं समस्तीपुर से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी को सक्रिय समर्थन कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि, भाकपा माले घर-घर चलो अभियान चलाते हुए, हर गांव व टोला में बैठक कर मतदाता को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारी बहूमत से विजयी बनाने की अपील की है। इसके लिए भाकपा माले बुथ जीतो, चुनाव जीतो के केंद्रीय नारे के तहत चुनाव लड़ रही है। इसलिए भाकपा माले प्रत्येक बुथ पर बूथ कमिटी बनाकर सभी बूथ पर 20 युवक को तैनात करने का निर्णय लिया है। बैठक में बासुदेव राय, संजीव राय, राजदेव प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, कैलाश सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा माफियाओं के लाखों रूपए के घोटाले का गवाह बने AE ने बिना जांच पड़ताल किए योजना को दे दी ‘क्लीन चिट’, आवेदक ने AE के जांच को दी सक्षम विभाग के समक्ष चुनौती, घोटाला निकला सही तो इस घोटाले से जुड़े सभी लोगों को जानी पड़ सकती है जेल

मनरेगा माफियाओं के लाखों रूपए के घोटाले का गवाह बने AE ने बिना जांच पड़ताल किए योजना को दे दी ‘क्लीन चिट’, आवेदक ने AE के जांच को दी सक्षम विभाग के समक्ष चुनौती, घोटाला निकला सही तो इस घोटाले से जुड़े सभी लोगों को जानी पड़ सकती है जेल