???? बिग ब्रेकिंग: शाम्भवी के पक्ष में मतदान का अपील करने समस्तीपुर पहुंची जमुई विधायक श्रेयसी सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[बिहार की आवाज] समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा (रा०) की उम्मीदवार श्रीमती शाम्भवी ने जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह के साथ, शुक्रवार को समस्तीपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहो पर लोगों से मिलकर एनडीए प्रत्याशी को हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर महिलाओं और बड़े बुजुर्गों से मिलकर, जीत का आशीर्वाद लिया व ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट एनडीए के समर्थन में करने की अपील की।

इस दौरान श्रेयसी सिंह ने कहा कि, समस्तीपुर की जनता का आशीर्वाद बेटी के साथ है, और निश्चित तौर पर यह ऐतिहासिक जीत में बदलेगा। यह मेरे लिए भी गर्व की बात है कि मेरी छोटी बहन शाम्भवी को समस्तीपुर की जनता का सेवा, ईमानदारी और तत्परता से करने का अवसर मिलने जा रहा है।

चुनाव जीतने के बाद शाम्भवी समस्तीपुर की समस्याओं को दूर करने के लिए मोदी जी और नीतीश जी के साथ मिलकर काम करेगी। केंद्र और राज्य में डबल इंजन का सरकार होने का लाभ भी सबसे ज्यादा समस्तीपुर की जनता को मिलने जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *