???? बिग ब्रेकिंग: ज्वेलर्स दुकानदार से लाखों रूपए की सोना-चांदी के जेवरात की लूट, जांच में जूटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धीरज कुमार चौधरी/समस्तीपुर:[ बिहार की आवाज ]  मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम समस्तीपुर के लगूनिया सूर्यकंठ पंचायत स्थित, महादेव चौक पर संचालित राजलक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक से बाइक सवार बदमाशों ने, सोने व चांदी के जेवरात से भरे थैला को लूट लिया, और भाग निकले। घटना रविवार 19 मर्ई की देर संध्या करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है, जो दो बाइक पर सवार होकर आए थे।

पीड़ित ज्वेलर्स दुकानदार की पहचान कन्हैया कुमार शाह के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना मुफस्सिल पुलिस व डायल नंबर 112 की टीम को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस, अपराधियों के भागने वाली दिशा में, अपराधियों के संभावित गिरोह की पहचान कर छापामारी करने में जुट गई है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय महादेव चौक का ज्यादातर दुकान खुला हुआ ही था। इस बीच इस तरह की घटना को अंजाम देकर अपराधियों का घटनास्थल से सुरक्षित निकल जाना काफी आश्चर्यजनक है। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार कन्हैया कुमार शाह का बताना है कि, वह अपनी दुकान बंद कर, सोने चांदी से बने जेवरात को, एक बैग में डालकर अपनी बाइक की डिक्की में रख, दुकान के शटर का ताला लगाने लगे। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश जो कुछ देर पहले से उनकी दुकान के सामने सड़क किनारे पहले से खड़ा थे, उनके बाईक के पास आया और बाइक की डिक्की से, जेवरात से भरा थैला निकाला और भाग निकला। पिड़ित व्यक्ति ने यह भी बताया कि, इससे पूर्व भी उनके साथ इस तरह की घटना घटित हो चुकी है, लेकिन उस मामले में भी मुफस्सिल पुलिस ने कुछ नहीं किया। घटना के बाद पुलिस बस फोटो खींचकर ले गई थी, लेकिन आज तक उसे मामले में ना तो किसी की गिरफ्तारी हुई, और ना ही उनसे लूटी गई समान ही उन्हें वापस मिला। आपको बता दें कि विगत कुछ दिनों से नगर थाना क्षेत्र में, तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। नगर थाना क्षेत्र में रोजाना तकरीबन दो महिलाओं से उनके गले में पहना गया सोने की चेन की लूट की जा रही है, तो मुफस्सिल थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना भी अब आम बात हो गई है। बावजूद संबंधित थाने की पुलिस व वरीय पुलिस पदाधिकारी, इस दिशा में किसी भी प्रकार का ठोस कदम उठाने में सक्षम साबित नहीं हो रहे हैं। जिसके कारण नगर थाना क्षेत्र व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलसिंहसराय थाना से महिला कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप! दलसिंहसराय थाना का कैदी पुर्व में भी सदर अस्पताल से हो चुका है फरार! चौकीदार पर गिरी थी गाज! थाना से फरार होने पर क्या थानाध्यक्ष ईरशाद आलम होंगे निलंबित?

दलसिंहसराय थाना से महिला कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप! दलसिंहसराय थाना का कैदी पुर्व में भी सदर अस्पताल से हो चुका है फरार! चौकीदार पर गिरी थी गाज! थाना से फरार होने पर क्या थानाध्यक्ष ईरशाद आलम होंगे निलंबित?