???? बिग ब्रेकिंग: बाइक सवार ने महिला को मारी ठोकर, महिला की हुई मौत, बाईक सवार का गंभीर स्थिति में चल रहा ईलाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रामरूप राय/पटोरी:[समस्तीपुर] पटोरी थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पटोरी मुख्य मार्ग पर, पुरानी दुर्गा स्थान चंदन चौक के पास, गुरुवार 6 जून की अहले सुबह करीब 6 बजे, हुई भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक व एक स्थानीय महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक व घायल वृद्ध महिला को ईलाज के लिए, पटोरी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

जहां समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त वृद्ध महिला की मौत हो गयी, तथा घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि घायल युवक के परिजनों ने ईलाज के लिए उसे समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मृत महिला की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के शाहपुर उंडी गांव निवासी, केदार चौधरी की 68 वर्षिया पत्नी मीना देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत महिला अपने ही घर के सामने अपने ही पड़ोसी ग्रामीण महिला से बातचीत कर, वापस अपने घर आ रही थी। जहां सड़क करने के दौरान पटोरी बाजार की ओर से आ रहे, तेज गति बाइक सवार युवक ने उक्त वृद्ध महिला को जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें उक्त महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। वहीं बाइक सवार युवक भी बाइक सहित घटनास्थल पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उक्त वृद्ध महिला व उक्त युवक को, इलाज के लिए पटोरी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त वृद्ध महिला की मौत हो गई, तथा गंभीर रूप से घायल बाइक चालक युवक को बेहतर इलाज के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि घायल युवक के परिजनों ने, घायल युवक को इलाज के लिए जिला के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष पटोरी ने बताया कि, उक्त मामले में अभी तक किसी भी तरफ से थाना को आवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया है, और ना ही किसी के परिजनों द्वारा उन्हें इस घटना की सुचना ही दी गयी है। अगर किसी ओर से आवेदन थाना को प्राप्त होता है तो, प्राप्त आवेदन के अनुसार विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी