???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर विधान सभा क्षेत्र से स्थानीय उम्मीदवार को सपोर्ट करेगी उजियारपुर विधान सभा क्षेत्र की जनता, स्थानीय उम्मीदवार के रूप में उजियारपुर विधान सभा क्षेत्र से वह अपनी दावेदारी करेंगे पेश: चंदन कुमार मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/उजियारपुर:[ समस्तीपुर ] बिहार विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब एक वर्ष का समय शेष है! लेकिन उजियारपुर विधानसभा के स्थानीय लोग अभी से ही स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर मुखर होने लगे हैं। उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से बिहार की दो बड़ी राजनितिक पार्टी के लोग भी अपनी अपनी उम्मीदवारी पेश करने की दिशा में काम भी करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में राजद के तीन, भाजपा के दो व जदयू के एक कार्यकर्ता ने भी गुपचुप तरीके से स्थानीय उम्मीदवार की मांग का मुद्दा बनाते हुए बिहार विधानसभा की तैयारी शुरू कर दिया है। इसी में एक नाम और जुड़ गया है, और हैं भाजपा के लोकप्रिय पार्टी पदाधिकारी चंदन कुमार मिश्रा।

एक छोटी सी मुलाकात के दौरान भाजपा नेता चंदन कुमार मिश्रा ने बताया कि, विधायक और सांसद दोनों हमारे स्थानीय होने चाहिए। यह उजियारपुर विधानसभा के जनता का डिमांड है। किसी भी पार्टी के लोग जो स्थानीय उम्मीदवार देते हैं तब तो ठीक है। जनता जहां चाहे वोट करे उन्हें कोई दिक्कत नही है। अगर स्थानीय उम्मीदवार नही देती है तो वह स्थानीय होने के नाते उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश कर देंगे। इसके लिए कोई दल अगर उन्हें टिकट देकर अपना उम्मीदवार उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से बनाती है तो भी स्वागत है। अगर दल के द्वारा मुझे टिकट नही दिया जाता है तो भी वह, अपने उजियापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भाईयों के साथ मिलकर, स्थानीय होने के नाते अपनी दावेदारी अवश्य पेश करेंगे।  इस दौरान भाजपा नेता चंदन कुमार मिश्रा ने यह भी कहा कि, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से स्थानीय उम्मीदवार के रूप में चूनाव लड़ने का वह दिनों से सोच रखे हैं।

इसलिए कि उजियारपुर विधानसभा व लोकसभा क्षेत्र से हाजीपुर के लोग लड़ते रहे हैं और हमलोग उन्हें जिताते रहे हैं। आखिर कोई भी दल उजियारपुर के स्थानीय लोगों को अपना उम्मीदवार क्यूं नही बनाती है ? क्या उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र व विधानसभा क्षेत्र नेतृत्वविहीन हो गयी है ? सभी लोग उजियारपुर हेलिकॉप्टर से आएंगे और अपना नेता उतार देंगे! तो हमलोग क्या करेंगे ? हमेशा केवल दरी जाजिम बिछाएंगे ? अब ऐसा नही होगा, उन लोगों को अपना उजियारपुर का नेता चाहिए। वह नेता किसी भी जाति का हो, चलेगा लेकिन स्थानीय उम्मीदवार चाहिए जो उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र का स्थानीय मतदाता भी हो। कोई भी दल हो जो अपना उम्मीदवार उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से उतारना चाहती है, उन्हें भी ऐसे उम्मीदवार को उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से उतारना होगा, जो यहां के वोटर हों। क्योंकि उजियारपुर विधानसभा की जनता इस बार स्थानीय उम्मीदवार को ही सपोर्ट करेगी। मौके पर अनिल कुंवर, पवन सिंह, मोहम्मद चांद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस