???? बिग ब्रेकिंग: निजि फाईनेंस कंपनी ने ले ली एक और महिला की जान, साप्ताहिक किस्त अदा करने में असमर्थ महिला की रेलवे ट्रैक के किनारे से मिली लाश, समुह से जुड़ी महिला व फाइनेंस कर्मी महिला को बुरी तरह से कर रहे थे प्रताड़ित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धीरज कुमार चौधरी/अरविन्द कुमार:[मुफस्सिल] मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोसरा रेलखंड पर जितवारपुर निजामत फरपुरा गावं में, बल्लोचक रेलवे फाटक संख्या 40 व 41 के बीच, गुरुवार 11 जुलाई की अहले सुबह करीब 5 बजे, रेलवे ट्रैक पर से एक महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक से महिला का शव मिलने की सुचना पर, सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना, मुफस्सिल पुलिस तथा रेल पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची रेलवे पुलिस ने, मृत महिला के शव को रेलवे ट्रैक से बाहर किया, तब जाकर उक्त रेलखंड पर यातायात बहाल किया जा सका। वहीं सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने भी, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गई है। मृत महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड 19 निवासी, सुनील कुमार की 35 वर्षिया पत्नी दीपा देवी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मृत महिला के पति सुनील कुमार का कहना है कि, उसने महिला स्वयं सहायता समुह तथा प्राईवेट फाइनेंस बैंक से कुल सात समुह के माध्यम से करीब 2 लाख 50 हजार रूपये का कर्ज ले रखा था। जिसका साप्ताहिक किस्त उसे बुधवार 10 जुलाई को जमा करना था। जिसके लिए उसने अपनी पत्नी को कुछ पैसे देकर, समुह के अन्य महिलाओं से पैसे उधार लेकर समुह का पैसा देने के लिए बोलकर, वह मजदुरी करने बहादुरपुर चला गया। हालांकि उनके काम करने चले जाने के बाद, उनकी पत्नी ने गांव के बहुत सारे लोगों से उधार पैसे की मांग की थी, लेकिन किसी ने भी उसे उधार पैसे नहीं दिए। शाम में जब वह मजदुरी करके वापस घर लौटकर आए तो पता चला कि, निजि फाईनेंसकर्मी तथा स्थानीय समुह की महिलाओं की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी पत्नी सुबह दस बजे ही घर से गायब हो गयी है। जिसके बाद उन्होंने पत्नी की खोजबीन शुरू कर दिया। बुधवार 10 जुलाई की रात्री करीब 12 बजे तक लगातार खोजबीन करने के बाद भी उनकी पत्नी का कुछ पता नही चला। आज गुरुवार 11 जुलाई की अहले सुबह यह

सुचना मिली कि, समस्तीपुर रोसड़ा रेलखंड पर, जितवारपुर निजामत गांव स्थित, रेलवे फाटक संख्या 40 व 41 के बीच रेलवे लाइन के पटरी पर, एक महिला का शव पड़ा हुआ है। शव मिलने की सुचना पर जब वह घटनास्थल पर पहुंते तो, उन्होंने देखा कि रेल पटरी पर उनकी ही पत्नी का शव पड़ा हुआ है। घटना के बाद से मृत महिला के घर में कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि इस तरह की यह घटना समस्तीपुर जिले की पहली घटना नही है। इससे पहले भी इस प्रकार की दर्जनों घटनाएं हो चुकी है, लेकिन वह मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंचने से पहले ही निजी फाईनेंस कर्मियों ने, स्थानीय स्तर पर दलाल की भुमिका निभाने वाले लोगों की मदद से मामले को रफादफा कर दिया।

हालांकि इसी प्रकार का एक और मामला वर्ष 2020 मे कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। जहां मुक्तापुर रेलवे गुमटी के पास फल फल बेचकर अपनी आजीविका चलाने वाली एक महिला ने, कुछ इसी प्रकार स्वयं सहायता समूह तथा निजी फाइनेंस बैंक के चक्कर में आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी।

वहीं इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्षा सह ईंस्पेक्टर मुफस्सिल थाना, पिंकी प्रसाद ने बताया कि, रोसड़ा समस्तीपुर रेलखंड के जितवारपुर निजामत गांव में, रेलवे लाईन के बगल से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का शव दो भागों में बंटा हुआ है। संभवतः महिला की मौत ट्रेन के नीचे आने से हुई है। प्रथम दृष्टांत मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *