???? बिग ब्रेकिंग: VIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या के विरोध में भाकपा माले ने मुख्यमंत्री नितिश कुमार का किया पुतला दहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/उजियारपुर:[समस्तीपुर] बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुकेश सहनी के पिताजी जीतन सहनी की हुई निर्मम हत्या, गिरती कानून व्यवस्था, एवं बढ़ते अपराधिक घटनाओं के खिलाफ, आज मंगलवार 16 जुलाई को भाकपा माले ने, अंगारघाट चौक पर भाजपा – जदयू की डबल इंजन की सरकार के मुखिया, नीतिश कुमार का पुतला दहन कर प्रतिरोध सभा का आयोजन किया।

आयोजित इस प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, मुकेश सहनी के पिता की एक राजनीतिक साजिश के तहत हत्या की गयी है। अपराधियों के बढ़ते मनोबल व उसके अंदर पुलिस का कोई भय न होना, इस घटना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर से पुलिस का नियंत्रण खत्म सा होता जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि, पुरे बिहार में प्रत्येक दिन दो दर्जन से अधिक हत्याएं हो रही है। यही नहीं अनगिनत दहेज हत्या, छेड़छाड़ व बलात्कार जैसे संगीन घटनाएं भी अब रोजना हो रही है। श्री पोद्दार ने दरभंगा में बैठे प्रशासन के आला अधिकारियों से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर, दोषियों पर कार्रवाई करने, अपराधियों पर लगाम लगाने, गुंडाराज के बदले कानून का राज स्थापित करने की मांग की है।

इस दौरान मौके पर समीम मंसुरी, दिलीप कुमार राय, हरिकांत गिरी, मोहम्मद अब्दुल सलाम, लाल बाबू पासवान, मोहम्मद जासिम शाह, रंजित पासवान, मोहम्मद इसरार, मोहम्मद आलम, मोहम्मद अफरोज, नरेश साह, हरेकृष्ण राय, दामोदर पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *