
अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह/दलसिंहसराय:[समस्तीपुर] दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक स्थित एनएच 28 पर, बाईक सवार हथियारबंद अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज पर स्थानीय लोगों को घटनास्थल की ओर आता देख सभी बदमाश भाग निकले।

अपराधियों की संख्या 04 बतायी जा रही है, जो 2 बाईक पर सवार होकर आए थे। मृत व्यक्ति की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रह्णडा पंचायत स्थित, पचपैका वार्ड 7 निवासी, शिवजी महतो के 50 वर्षीय पुत्र, अनिल महतो उर्फ विनोद महतो के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद, दलसिंहसराय पुलिस सदल बल अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय पहुंच, मृत व्यक्ति के शव को, अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की तैयारी में जुट गई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक दलसिंहसराय बाजार से वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान वह जैसे ही डैनी चौक के पास पहुंचकर, एसएच 88 से होकर अपने घर की ओर जाने लगा। इसी दौरान बाईक सवार बदमाशों ने, पीछा करके उसे गोली मार दी। जिसमें गोली लगने से उक्त व्यक्ति की मौत घटनास्थल पड़ हीं हो गई।
बाद में स्थानीय लोगों ने गोली लगे व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने भी इस उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस संबंध में एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस मामले में आपसी विवाद का बात सामने आ रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनके सभी संभावित में ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी गई है।







