
अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ समस्तीपुर] कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बाजार में, इंकलाबी नौजवान सभा के सदस्यों ने, केंद्र सरकार के द्वारा अग्णिवीर के नाम पर सेना में ठेका पर की जा रही बहाली को रद्द करने, अग्निविर योजना के खिलाफ आंदोलनकारियों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने आदि की मांग को लेकर, मंगलवार 23 जुलाई को देशव्यापी प्रतिवाद दिवस के तहत समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर में आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इंकलाबी नौजवान सभा के द्वारा आयोजित यह प्रदर्शन, कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत पैक्स कार्यालय से, प्रखंड मुख्यालय, थाना भवन, बाजार होते हुए कल्याणपुर चौक पर पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया।

जिसकी अध्यक्षता इंकलाबी नौजवान सभा के जिला कमिटी सदस्य जसविंदर राम ने किया। आयोजित उक्त सभा को संबोधित करते हुए, आरवाईए के राज्य उपाध्यक्ष रंजीत राम ने कहा कि, केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के जरिए सेना की बहाली में भी अवसर को घटाकर महज 4 साल कर दिया है।
केंद्र सरकार के इस निर्णय से सम्मानजक रोजगार की बाट जोह रहे युवाओं को गहरा आघात पहुंचा है। यह निर्णय देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी अत्यंत खतरनाक है। यह हमारी सेना के मनोबल को भी गिरा रहा है।
इसलिए केवल छात्र-युवा समुदाय ही नहीं देश से प्रेम रखने वाला हर तबका इसका विरोध कर रहा है। सभा को संबोधित करते हुए आरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि, बिहार में विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ, एनडीए में रहते हुए जदयू ने भी अग्निपथ योजना का विरोध किया था, लेकिन दूसरी ओर आंदोलनरत युवाओं पर बर्बर पुलिस दमन भी ढाया गया था।
हजारों नौजवान पर मुकदमे कर दिए गए। यदि नीतीश कुमार अग्निपथ योजना के खिलाफ हैं तो लोकसभा में अग्निपथ योजना के खिलाफ खड़े क्यों नही होते हैं ? बिहार में नौजवानो पर हुए मुकदमे वापस क्यों नही लेते ?
नीतीश कुमार चार राज्यों की तरह अग्निपथ के खिलाफ बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित क्यों नहीं करते, आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना तुरंत वापस ले नहीं तो किसान आंदोलन की तरह आरवाईए देश भर में नौजवानों को गोलबंद करके अग्निपथ योजना के खिलाफ निर्णायक आंदोलन के ओर आगे बढ़ेंगे।
जब तक अग्निवीर को नियमित पहले की तरह बहाली नहीं निकला जाएगा।
मौके पर विक्की शाह, अविनाश वर्मा, राजेश राम, अखिलेश प्रजापति, सुबोध कुमार, युवा राजद नेता बेचन यादव, भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता सुखलाल यादव, नवीन कुमार, मनीष कुमार, रवि राज, सुजीत कुमार, अमरजीत कुमार, राजेश प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, प्रवीण कुमार, सुबोध कुमार सहित दर्जनों नौजवानों मौजूद थे।







