अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[उजियारपुर] जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित, वार्ड संख्या 02 मे जमीन के एक छोटे से टूकड़े के कारण, दो पक्षों के बीच हुई आपसी झड़प में दो महिलाएं जख्मी हो गयी।

दोनो घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उजियारपुर में भर्ती कराया गया। जहां से घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, डॉक्टरों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जहां दोनों घायलों का ईलाज जारी है।

वहीं घायलों में एक की स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है। घायलों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी वार्ड 02 निवासी, मोहम्मद ईम्तियाज की 32 वर्षिया पत्नी संजीदा खातून तथा मोहम्मद अली हुसैन की 38 वर्षिया पत्नी नजबूल खातून के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला के दरवाजे के सामने एक जमीन का छोटा सा टुकड़ा है। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विगत 10 वर्षों से कुछ समय के अंतराल पर झड़प होती ही रहती है। घटना के दिन भी दुसरे पक्ष के मोहम्मद नबीजान व उनकी पत्नी तथा प्रथम पक्ष की दोनों महिलाएं उसी जमीन के टुकड़े को लेकर आपस में भीड़ गयी।
जिसमे प्रथम पक्ष की दोनों महिलाएं जख्मी हो गयी। ज्ञात हो कि, करीब एक सप्ताह पूर्व अंचल अमीन ने उस जमीन की मापी भी कर दिया था, लेकिन दुसरे पक्ष के लोगों ने उस जमीन के मापी को मान्य नही दिया था। जिसके बाद यह घटना हो गयी।








