Samastipur: मुसरीघरारी थाना परिसर व सरायरंजन थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय महापर्व, सभी पुलिस पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को दिया सलामी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[ सरायरंजन ] सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत मुसरीघरारी थाना परिसर में थानाध्यक्ष फैजूल अंसारी व सरायरंजन थाना परिसर में थानाध्यक्ष शिम्पी कुमारी के द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया।

मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि, आज का यह दिन बहूत ही महत्वपूर्ण व पावन दिन है। आज हम इस दिन को हंसी खुशी गुजार रहे हैं, उसका सारा श्रेय हमारे बलिदानी महापुरूषों को जाता है। जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को अंग्रेजों के चुंगल से आजाद कराया।

आज उन्हीं बलिदानियों की देन है कि, हम सभी आजादी के फिजाओं में सांसें ले रहे हैं। सरायरंजन थाना परिसर में झंडोत्तोलन के दौरान, सरायरंजन थानाध्यक्ष शिम्पी कुमारी व पुलिस अवर निरीक्षक अर्जून प्रसाद सिंह तथा, मुसरीघरारी थाना परिसर में थानाध्यक्ष फैजूल अंसारी, अपर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक यदुबंश सिंह,

प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ब्यूटी रानी, गोपाल कुमार, सिकंदर कुमार, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रिंकु कुमार, लखन प्रसाद, प्रदीप कुमार, चन्द्रलेखा सिन्हा, धर्मेन्द कुमार पाण्डेय, पीटीसी अभिमन्यु दिवेदी, बुद्विनाथ कुमार, मुसरीघरारी थाना चालक सिपाही धीरज कुमार,व अग्निशामक चालक अजित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!