अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] जिला मुख्यालय के समाहरणालय स्थित, पुलिस अधीक्षक के कार्यालय अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसकी सुचना तत्काल बिजली विभाग व दमकल कर्मियों को दिया।

हालांकि बिजली सप्लाई बंद होने के बाद मौके पर मौजूद कर्मियों ने स्वयं आग पर काबू पा लिया। वहीं आग बुझाने के दौरान दो पुलिस कर्मियों के हाथ झुलस गए, तथा कुछ जरूरी दस्तावेज भी जल गए। घटना गुरुवार 22 अगस्त की दोपहर बाद की है। घटना के संबंध में पुलिस सुत्रों का बताना है कि, जिस समय यह घटना हुई उस समय ट्रैफिक डीएसपी, जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। अचानक आग लगने की सुचना मात्र से मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
आनन-फानन में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, तथा इसकी सुचना फायर ब्रिगेड व विद्युत विभाग को दिया। हालांकि इस दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों ने, सबसे पहले बिजली के कनेक्शन को काटकर, मौके पर रखी फाइलों में लगे आग को बुझाने लगे। इस दौरान कुछ जवानों के हाथ भी आंशिक रूप से झुलस गए हैं।
वहीं इस संबंध में एएसपी सह सदर एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि, बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की घटना हुई थी, जिस आग पर सुरक्षा में तैनात जवानों के द्वारा काबू पा लिया गया है। आपको बता दें कि जिस समय यह घटना घटित हुई थी, जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में दिशा की एक महत्वपूर्ण बैठक भी चल रही थी।
जिसमे केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद व विधायक आदि भी मौजूद थे। आग लगने की सूचना पर सभागार में भी अफरातफरी मच गया था। इस दौरान लोग इधर उधर भागने भी लगे। जिसके कारण कुछ देर के लिए दिशा की यह बैठक भी बाधित हुई थी।
आपको बता दें कि विगत माह भी समाहरणालय के सभागार में लगे पंखे में, शॉर्ट सर्किट से उस समय आग लग गयी थी। जिस समय दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी बाबूराम एक जरूरी मिटिंग कर रहे थे। जिस मिटिंग में जिले के सभी एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक आदि भी मौजूद थे।







