???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर के बेटे को बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दिया “रतन उत्तर बिहार” का अवार्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ब्यूरो रिपोर्ट पटना:( पटना ) बिहार की राजधानी पटना के होटल मौर्या में शुक्रवार 27 सितम्बर को दैनिक जागरण अखबार समुह के द्वारा “रतन उत्तर बिहार” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशंसित व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

जिसमें डॉक्टर, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी एवं महिलाएं शामिल थे। यह सभी वैसे लोग हैं जिन्होंने अपने निरंतर प्रयास से समाज के पथ प्रदर्शक बने हैं। अपनी कड़ी मेहनत और परिश्रम से इन्होंने न केवल अपना जीवन बदला है, बल्कि अपने साथ साथ अन्य लोगों के जीवन में भी बदलाव लाया है।

ऐसे ही महान विभूतियों को सम्मानित कर तथा उनकी संघर्ष गाथा को समाज के सामने लाकर एक नया प्रेरणास्रोत समाज के सामने लाया गया है। इस दौरान दैनिक जागरण अखबार समुह ने अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हुए कहा कि, इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में सभी प्रायोजकों, पाठकों एवं शुभचिन्तकों का अहम योगदान रहा।

दैनिक जागरण परिवार के तरफ से आयोजित इस समारोह में मौजूद बिहार के राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला निवासी सह सौरव इंडस्ट्रीज के मालिक राजू सहनी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान जिले के करीब आधा दर्जन वैसे लोग जिन्होंने अपनी मेहनत के बदौलत नया मुकाम हासिल किया है, सबको सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!