अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर रेबाड़ी पंचायत में, भाकपा माले ने एक प्रतिरोध सभा का आयोजन कर पीएचईडी विभाग के एसडीओ का पुतला फुंका।

आयोजित इस प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, जब से बिहार की डबल इंजन की सरकार ने ग्राम पंचायत से नल जल योजना के संचालन का अधिकार छीनकर पीएचईडी विभाग के हवाले किया है, तब से नकारा पदाधिकारी और और कर्मचारियों के कारण नल जल व्यवस्था पुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
उन्होंने यह भी कहा कि, हरपुर रेवाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 11 में एक महीने से बंद पड़े नल जल योजना को चालू करने की फूर्सत अभी तक नकारा पदाधिकारी को नहीं मिला। वक्ताओं ने जिला समाहर्ता समस्तीपुर से उजियारपुर प्रखंड में ध्वस्त हो चुके नल जल योजना और पीएचइडी विभाग की जांच कराने की मांग की है।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य तनंजय प्रकाश ने कहा कि, वार्ड संख्या 11 में अविलंब जलापूर्ति बहाल नहीं किया गया तो, चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर निर्धन शर्मा, मोहम्मद मुस्तफा, कपिलदेव महतो, मूर्ती देवी, मोहम्मद मजलूम, मीना देवी, संविदा खातून, बिसुन राम, रौशन खातून, जैबूल खातून, अकलू राम, मंजू देवी, हशमूल खातून, मो नौशाद, मोहम्मद हफीज, समीना खातून सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।







