अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( उजियारपुर) उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अन्तर्गत सुपौल शाखा की विस्तारित बैठक, शुक्रवार 27 सितम्बर को रामप्रवेश साह की अध्यक्षता एवं जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार के पर्यवेक्षण में रामचन्द्र राय के आवास पर सम्पन्न हुई।

बैठक में दिवंगत साथी विष्णुदेव साह के असामयिक निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट कि मौन धारण कर क्रान्तिकारी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि, 30 सितंबर को उजियारपुर अंचलाधिकारी के समक्ष, सैकड़ों लोगों के साथ विराट प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही 03 अक्टूबर को दिवंगत साथी विष्णुदेव साह के श्रद्धांजलि सभा सुपौल गांव में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
वहीं सर्वसम्मति से रामचन्द्र राय को कार्यकारी शाखा सचिव चुन लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, साथी विष्णुदेव साह पार्टी के ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ता थे। वह हमेशा गरीबों और वंचितो की सहायता के लिए तत्पर रहते थे।
उनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। बैठक में उमेश राय, ब्रह्मदेव राय, मुकेश राय, संतोष कुमार, जगरनाथ साह, ठक्कन पासवान, दिनेश पासवान, सुरेश राय, शिव चन्द्र राय,गनेश साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।









