???? बिग ब्रेकिंग: उदीयमान सुर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही धूमधाम से संपन्न हो गया चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ, संध्या अर्घ्य के समय भगवानपुर कमला छठ घाट पर लगा था दिग्गजों का जमावड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रात भर झूमते रहे लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव का छठ घाट, गुरूवार 07 नवम्बर की रात एक ऐतिहासिक स्थल बन गया। ऐतिहासिक स्थल इसलिए की आज से पहले भगवानपुर कमला गांव के जिस छठ घाट पर एक वार्ड पार्षद तक का आगमन नही होता था, आज वह छठ घाट जिले के तीन तीन विधायक के मौजूदगी का गवाह बन गया।

इस दौरान उन्हें सुनने भी हजारों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मौका था आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के बाद छठ घाट के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का। आयोजित इस सम्मान समारोह में सर्वप्रथम बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता, भू-राजस्व व शिक्षा मंत्री सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार मेहता, समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरबा विधायक रणविजय साहू, जिला पार्षद सदस्य सुनिता शर्मा, भगवानपुर कमला पंचायत की मुखिया फिरोजा बेगम, राजद के उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, परोरिया मुखिया मनोज कुमार साह, सौरभ इंडस्ट्रीज समस्तीपुर के मालिक राम श्रेष्ट सहनी सहित दर्जनों लोगों को, मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, माला, चादर व बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, समाजसेवी राजू भाई के द्वारा उजियारपुर प्रखंड के पांच पंचायतों में छठव्रती माता व बहनों के लिए की गयी यह व्यवस्था काबिले तारीफ है। इस दौरान वक्ताओं ने यह भी कहा कि जिस प्रकार भाई राजू सहनी अपने कमाई का एक हिस्सा इस तरह के धार्मिक व कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च कर रहे हैं, उससे इतना तो स्पष्ट है कि, आने वाले दिनों में समाजसेवी भाई राजू सहनी बहुत आगे जाएंगे तथा और भी बड़ा कुछ करेंगे।

इस दौरान छठ घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने, आज की पीढ़ी के युवाओं को भाई राजू सहनी से प्रेरणा लेकर अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए भी कहा। हालांकि इस समारोह में मौजूद जिला पार्षद सुनीता शर्मा ने, इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए समाजसेवी राजू सहनी का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा पाग, माला, चादर व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। हालांकि इस दौरान जिला पार्षद सदस्य सुनीता शर्मा ने राजद के तीनों महामहिम और खास तौर पर उजियारपुर के राजद विधायक आलोक कुमार मेहता से रोजगार के नाम पर सवाल कर उनकी बोलती बंद कर दी।

जिला पार्षद सदस्य सुनिता शर्मा ने मौके पर मौजूद राजद के तीनों दिग्गजों से सवाल करते हुए कहा कि, जिस प्रकार उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला निवासी, समाजसेवी भाई राजू सहनी एक समाजसेवी रहते हुए भी इतना बड़ा आयोजन किए तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, गांव में ही उद्योग धंधे का स्थापना किया है। अगर यहां के देवखाल चौड़ में इंडस्ट्रियल एरिया की स्थापना की जाए तो निश्चित तौर पर यहां के आसपास के हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है।

आपको बता दें कि स्थानीय युवा समाजसेवी राजू सहनी विगत कई वर्षों से छठ पर्व के मौके पर भगवानपुर कमला गांव के सभी 14 वार्ड में साफ-सफाई, रंग-रोगन, रोशनी, लाउडस्पीकर, सड़कों की साफ-सफाई व छठ घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी करते रहे हैं। इसी क्रम में इस बार वर्ष 2024 में समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा प्रखंड के कुल पांच पंचायतों में हजारों छठव्रतियों के लिए, छठ घाट पर पूजा पंडाल का निर्माण, संबंधित मार्गों की साफ-सफाई व रोशनी, पीने के पानी का व्यवस्था, लाउडस्पीकर, स्नानघर, स्नान करने के लिए साफ पानी व्यवस्था, कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था की गयी थी।

इस दौरान करीब 35 किलोमीटर में रोशनी की व्यवस्था की गयी थी। जहां सभी घाटों पर शुक्रवार 08 नवम्बर को सुबह के अर्घ्य अर्पण के साथ विगत चार दिनों से जारी आस्था का महापर्व छठ का समापन हो गया। उधर प्रखंड के भगवानपुर कमला छठ घाट पर गुरुवार 07 नवम्बर की देर रात से ही भक्तों की भीड़ देखी जाने लगी।

जिसे देखकर ही जिले के चर्चित व महान समाजसेवी राजू सहनी के द्वारा भगवानपुर कमला के छठ घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। आयोजित इस सांस्कृतिक को देखने के लिए हजारों की संख्या में छठव्रती माता व बहनें तथा स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं शुक्रवार 08 नवम्बर की देर शाम स्थानीय गांव के लोगों ने नम आंखों से सुर्यदेव तथा छठि मईया के प्रतिमा का विसर्जन भी कर दिया।

भाई राजू सहनी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच जयराम सहनी, चंद्रकांत सिंह, श्रीराम सहनी, राजेश कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, रामु सहनी, नकुल सहनी, बिंदेश्वर सहनी, रायपुर पंचायत से हरेंद्र सहनी, परोरिया पंचायत से मुखिया श्रीराम साह उर्फ मनोज कुमार, प्रभात कुंवर, लखनीपुर महेशट्टी से रंजन कुमार तथा पतैली पश्चिमी पंचायत के सुरजपुर से वरुण कुमार साह का भरपुर सहयोग।

इस खबर के संकलन के दौरान सभी प्रकार की सावधानियाँ बरती गयी है। वाबजूद खबर में किसी भी प्रकार की मानवीय भूल के लिए BIHAR KI AWAZ न्यूज पोर्टल जिम्मेवार नहीं होगा। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *