अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत सातनपुर बहिरा चौड़ में, बाईक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक फाईनेंस कर्मी से, हजारों रूपए की लूट कर ली तथा आराम से भाग निकले। घटना बुधवार 13 नवम्बर की संध्या करीब 06:30 बजे की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त फाईनेंस कर्मी विभिन्न स्वयं सहायता समुहों से ऋण की राशि का वसुली कर दलसिंहसराय स्थित अपने कार्यालय जा रहा था।
अभी वह सातनपुर एनएच 28 बहिरा चौड़ में पहुंचा ही था कि, एक ही बाईक पर सवार 03 की संख्या में बदमाशों ने उसकी बाईक को ओवरटेक करके रोका तथा पिस्टल सटाकर फाईनेंस कर्मी के पास रखे हजारों रूपए सहित अन्य सामान लूटकर दलसिंहसराय की ओर भाग निकले।
जिसके बाद पिड़ित फाईनेंस कर्मी ने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पिड़ित से पुछताछ कर, बदमाशों के भागने वाली दिशा में छापामारी करने में जुट गयी है। हालांकि इस दौरान फाईनेंस कर्मी से कितने की लूट हुई है, यह जानकारी उपलब्ध नही हो पायी है।
वहीं विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि, इस लूटपाट की घटना में करीब 88 हजार रूपए की लूट हुई है। वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अशोक मिश्रा का बताना है कि, घटना की जानकारी उन्हें मिली है। वादी थाना नही गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों ने सभी ननबैंकिग/स्वयं सहायता समुहों तथा अन्य सभी वित्तीय संस्थानों से जुड़े कर्मियों तथा पदाधिकारियों को यह स्पष्ट रूप से निर्देश दिया जा चुका है कि, कोई भी फाईनेंस कर्मी सहित अन्य लोग जो इस प्रकार के वित्तीय संस्थानों से जुड़े हुए हैं, जब कभी भी राशि की वसुली कर बैंक या कार्यालय जाना चाहते हों इसकी सुचना स्थानीय थाना को देंगे, स्थानीय पुलिस उसे अपनी सुरक्षा में लेकर उसके गंतव्य तक पहुंचाएगी, लेकिन ऐसा किसी भी फाईनेंस कंपनी के द्वारा नही किया जाता है। जिसके कारण इस तरह की घटना हो जाती है।








