अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( समस्तीपुर ) जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में, पैक्स चुनाव 2024 के लिए की जा रही नामांकन के अंतिम दिन सोमवार 18 नवम्बर को नामांकन टेबुल ही नही पुरा का पुरा प्रखंड मुख्यालय उजियारपुर के यशस्वी बीडीओ अमित कुमार के कारण अंधेरे में डूबा रहा।

नामांकन स्थल पर घुप्प अंधेरा रहने के कारण नामांकन कराने आए अभ्यर्थी गिरते पड़ते नामांकन टेबल तक पहुंच रहे थे, तो नामांकन कराकर बाहर निकलने वाले लोग भी सीढ़ियों से नीचे उतरते वक्त गिरते हुए बाहर निकल रहे थे।लेकिन उजियारपुर बीडीओ अमित कुमार ने कृत्रिम रोशनी की व्यवस्था तक नही किया था।
जिसके कारण नामांकन पत्र दाखिल करने आए अभ्यर्थी स्वयं अपने मोबाइल की रोशनी जलाकर नामांकन पत्र दाखिल करते नजर आए। उजियारपुर बीडीओ की इस तरह की कार्यशैली से ऐसा लग रहा था, जैसे यह नामांकन प्रक्रिया उनके जीवनकाल का पहला चुनाव यही हो। नामांकन के लिए उजियारपुर बीडीओ अमित कुमार के द्वारा की गई प्रशानिक व्यवस्था बार बार चरमराती दिखी।
इस दौरान बिजली के आंख-मिचौली से नामांकन टेबुल पर तैनात कर्मी भी काफी परेशान दिखे। इस दौरान अभ्यर्थीयों के साथ साथ नामांकन कर्मियों ने भी अपने मोबाइल की रोशनी में नामांकन कर्मियों की सहायता करते नजर आए। अंधेरा रहने के कारण नामांकन की प्रक्रिया निपटाने में कर्मियों को भी काफी परेशानी हो रही थी।
एक समय तो ऐसा भी आया कि, नामांकन पत्र दाखिल करने आए अभ्यर्थी एक दुसरे से आपस में ही धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान उजियारपुर बीडीओ अमित कुमार के द्वारा पैदा की गयी, इस कुव्यवस्था के कारण काफी नाराज दिख रहे थे। बीडीओ कार्यालय के कर्मियों की माने तो उजियारपुर बिडीओ अमित कुमार के द्वारा, नामांकन के दौरान आपातकाल से निपटने के लिए एक जेनरेटर तक की व्यवस्था नही की गयी।
हालांकि इस बाबत पुछे जाने जाने पर उजियारपुर बीडीओ अमित कुमार का कहना है कि, बिजली बाधित होने की सूचना मिली है। बिजली विभाग को बोला गया है। अब उजियारपुर बीडीओ साहब को कौन समझाए कि, अगर दो घंटा के लिए शटडाउन लिया गया होगा तो, इनके कहने मात्र से बिजली आपूर्ति थोड़े न शुरू कर दी जाएगी।







