अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( समस्तीपुर) जिले के पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने पिछले दिनो पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित अनिल ज्वेलर्स में हुई करोड़ों के ज्वेलर्स डकैती कांड का सफल उद्भेदन करते हुए, घटना में शामिल बदमाशों में से 5 बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लुटे गए जेवरात आदि भी बरामद किए गए हैं, साथ ही बदमाशों के पास से 04 देशी कट्टा, 04 जिन्दा गोली, 03 मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो व एक बाईक बरामद किया गया है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान वैशाली जिला के पातेपुर थाना अंतर्गत बाजितपुर आहरा वार्ड 06 निवासी, कमल सहनी के पुत्र सोनू सहनी, महिसौर थाना क्षेत्र के यदुनंदनपुर वार्ड 06 निवासी, महेंद्र सहनी के पुत्र राजविंदर सहनी, पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की वार्ड 13 निवासी, मनुकलाल सहनी के पुत्र प्रमोद कुमार सहनी, महिसौर थाना क्षेत्र के यदुनंदनपुर वार्ड 06 निवासी छोटेलाल सहनी के पुत्र विकास कुमार सहनी, तथा वैशाली जिला के ही पातेपुर थाना अंतर्गत बाजितपुर आहरा वार्ड 06 निवासी चंद्रदेव सहनी के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है।

उक्त जानकारी जिला पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया। शुक्रवार 29 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने बताया कि, विगत दिनों शनिवार 23 नवम्बर को नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित अनिल ज्वेलर्स में उस समय हथियारबंद बदमाशों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था।

जिस समय वह दुकानदार अपने दुकान को बंद करने की तैयारी में जुटे हुए थे। घटना की सुचना मिलने के बाद तत्काल उनके आदेश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में, वैनी थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव, थानाध्यक्ष मुसरीघरारी फैजुल अंसारी, थानाध्यक्ष पूसा सोनु कुमार, महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी, डीआईयू के सबसे तेज तर्रार पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक प्रताप कुमार सिंह, इकरार फारूकी, प्रवीण कुमार, धनंजय कुमार, डीआईयू से सिपाही कुंदन चौधरी, राजीव कुमार, अमर कुमार, केशव कुमार, मिथिलेश कुमार तथा संतोष कुमार को लेकर एक टीम का गठन किया गया, तथा इस लूट की घटना के सफल उद्भेदन के काम पर लगा दिया गया।
इसी क्रम में डीआईयू की टीम को गुप्त सुचना मिली की, ताजपुर थाना क्षेत्र के रहमान के बगीचा में कुछ अपराधी किसी ज्वेलरी की दुकान में लूट करने की योजना बना रहे हैं। डीआईयू की टीम ने इसकी सुचना वैनी थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव तथा ताजपुर थानाध्यक्ष को दिया। सुचना मिलने के बाद एसआईटी व डीआईयू की टीम सुचित स्थल पर पहुंची। जहां पुलिस गाड़ी को देखकर सभी बदमाश भागने लगे। भाग रहे बदमाशों में से 5 बदमाशों को छापामारी टीम में शामिल पुलिस के जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया, तथा अन्य बदमाश भागने में सफल रहा।
जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से सोना जैसा पीला धातु का नथुनी 80 पीस, सोना जैसा पीला धातु का नाम का पीर 95 पीस, सोना जैसा पीला धातु का गले का चैन टैग के साथ 17 पीस, सोना जैसा पीला धातु एवं काला रंग का मोती का गले का चैन टैग के साथ 01 पीस, सोना जैसा पीला धातु का कान का बाली टैग के साथ 29 पीस, सोना जैसा पीला धातु का कान का झुमका 04 पीस, सोना जैसा पीला धातु का अंगुठी टैग के साथ 50 पीस, सोना जैसा पीला धातु का मंगटीका टैग के साथ 04 पीस, सोना जैसा पीला धातु का ढोलना टैग के साथ 02 पीस, सोना जैसा पीला धातु का मंगलसूत्र टैग के साथ 03 पीस, सोना जैसा पीला धातु का नाक का 01 पीस, सोना जैसा पीला धातु का गले का लॉकेट 4 पीस, सोना जैसा पीला धातु का कान का टॉप टैग के साथ 70 पीस, सोना जैसा पीला धातु का नाक का नथिया टैग के साथ 01 पीस, सोने जैसा पीला धातु का नथिया का लड़ी 03 पीस बरामद किया गया है, साथ ही चांदी जैसा उजला पैर का पायल टैग के साथ 20 पीस, चांदी जैसा उजला हाथ के उंगली का अंगूठी 06 पीस तथा चांदी जैसा उजला पैर के अंगुली का अंगूठी 16 पीस बरामद किया गया है।
इस दौरान गिरफ्तार बदमाशों के द्वारा घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो व 03 बाईक भी बरामद किया है। इस दौरान पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने यह भी बताया कि, इस घटना के सफल उद्भेदन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।







