???? बिग ब्रेकिंग- बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के 137 जवान एक साथ हुए सेवानिवृत्त, समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त जवानों को दी गयी विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय स्थित बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ भवन परिसर में, बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवानों के सेवानिवृत्ति के मौके पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

आज इस विदाई समारोह के माध्यम से जिले के सेवानिवृत्त कुल 137 जवानों को पाग माला व चादर देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले होमगार्ड जवानों में बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ समस्तीपुर के अध्यक्ष कैलाश कुमार झा का नाम भी शामिल रहा।

आयोजित इस विदाई समारोह में मौजूद होमगार्ड के जवानों ने अपने संघ के अध्यक्ष को फूल व मालाओं से लाद दिया। इस दौरान दर्जनों होमगार्ड के जवानों ने संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश कुमार झा को पाग, माला, चादर व बुके देकर सम्मानित किया।

आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ समस्तीपुर के अध्यक्ष ने कहा कि, बड़े दुख की बात है कि, आज के इस विदाई समारोह में जिला के समादेष्टा महोदय कार्यालय में कार्यरत नही हैं।   उनलोगों का विदाई समारोह महासमादेष्टा के अनुसार जिला समादेष्टा के द्वारा किया जाना था, लेकिन दिन के दो बजे तक वह अपने कार्यालय में पदस्थापित नही हैं, ऐसे समादेष्टा से गृह रक्षक क्या उम्मीद कर सकते हैं ?

क्या वह अधबटैया का खेती करने आए हैं ? इसलिए निकट भविष्य में ऐसे जिला समादेष्टा के स्थानांतरित होने तक धरना प्रदर्शन पर भी बैठेंगे। मौके पर उपाध्यक्ष चंदन कुमार पांडेय, रामाशंकर मुखिया, उपसचिव अरूण कुमार साह, संगठन सचिव प्रमोद कुमार सिंह, राम एकबाल ठाकुर, प्रवीण कुमार सिंह, धनपत दास, कोषाध्यक्ष रौशन प्रसाद, कार्यालय सचिव श्याम पासवान व रामाधार राय सहित सैकड़ों की संख्या में गृहरक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार