अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत बेलामेघ गांव स्थित बेलामेघ कॉलेज के पास, बाईक सवार बदमाशों के द्वारा पिस्टल के बल पर एक ज्वेलरी दुकानदार से, हजारों रूपए नकदी सहित लाखों रूपए के सोने का जेवर लूट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने की पुलिस, व एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा, घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गए हैं। घटना गुरुवार 02 जनवरी की देर शाम करीब 06:30 की बतायी जा रही।

लूट के इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश आराम से भाग निकले। बदमाशों की संख्या 03 बताई जा रही है, जो एक ही बाईक पर सवार होकर आए थे। घटना के संबंध में स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, जिस दुकानदार के साथ लूटपाट की घटना हुई है, उसका लालू चौक पर सोने-चांदी के जेवर की दुकान है।
रोजाना की तरह वह शाम को अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान एक ही पल्सर बाईक पर सवार तीन की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने, उक्त दुकानदार के बाईक को ओवरटेक करके रोका तथा उसके पास रखा करीब 8 हजार रूपए नकदी सहित, करीब 40-50 ग्राम सोने का जेवरात लूट लिया तथा भाग निकला।
सुत्रों का यह भी बताना है कि, इस दौरान बदमाशों ने दुकानदार का मोबाईल व उसके बाईक की चाभी भी छीन लिया था। हालांकि बदमाशों ने घटनास्थल से कुछ ही दुरी पर बाईक की चाभी व मोबाईल फेंक दिया। जिसे उजियारपुर पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है।
वहीं घटना से संबंधित जानकारी के लिए जब एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो, उनका सरकारी मोबाइल नंबर आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया रहने के कारण उनका पक्ष नही जाना जा सका। हालांकि शाम में इस तरह की घटना घटित होने से ईलाके मे दहशत का माहौल है।







