???? बिग ब्रेकिंग: नाबालिग किशोर का लीची बगान से मिला शव, ईलाके में सनसनी, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के रोसरा थाना अंतर्गत भिरहा दक्षिणी पंचायत के हरमिया गाछी से, एक नाबालिग किशोर का शव, संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रोसड़ा थाना को दिया।

सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रोसड़ा थाने की पुलिस ने, उक्त नाबालिग किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृत किशोर की पहचान रोसड़ा थाना अंतर्गत भिरहा दक्षिणी पंचायत स्थित ढ़रहा वार्ड 09 निवासी, मिंटू पासवान के 15 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान के रूप में की गई है।

घटना गुरुवार 29 मई की देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि, मृतक सुनील पासवान खाना खाकर अपने घर पर सोया हुआ था। अचानक रात के करीब 2 बजे 10-12 की संख्या में उसके साथी लोग आए, और मृतक सुनील पासवान को बुलाकर अपने साथ लेते चले गए।

अचानक आज अहले सुबह करीब 6 बजे हिरमिया गाछी के आसपास के लोगों ने, उनलोगों को मोबाइल पर कॉल करके यह सूचना दिया कि, सुनील पासवान का शव हिरमिया गाछी में एक पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलने के बाद वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे, और शव की पहचान की, तथा इसकी सूचना स्थानीय रोसड़ा थाने की पुलिस को दिया।

सूचना मिलने के बाद रोसड़ा थाने की पुलिस सदल बल मौके पर पहुंची, तथा शव का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार करने के बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने आशंका जाहिर किया है कि, वह युवक जो मृतक किशोर को उसके घर से अपने साथ ले गया था।

उसी ने उसकी हत्या कर पुलिस को तथा उनलोगों को गुमराह करने के ख्याल से उसे, घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दुर हिरमिया गाछी में पेड़ से लटका दिया है। उधर इस घटना से संबंधित जानकारी के लिए जब थानाध्यक्ष रोसड़ा के सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया तो, थानाध्यक्ष का सरकारी मोबाइल नंबर किसी और पुलिसकर्मी के पास रहने के कारण कुछ भी जानकारी नही मिल पायी।

वहीं इस संबंध में रोसड़ा एसडीपीओ सोनल कुमारी का बताना है कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *