समस्तीपुर। जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत हरसिंगपुर मोरवा गांव के खेदुतर पुरानी पोखर के पास, सड़क किनारे से रविवार 13 जुलाई की अहले सुबह एक युवक का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी।

सड़क किनारे से नाबालिग किशोर का शव मिलने की सुचना पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी। उधर घटना की सुचना की सुचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक गांव स्थित वार्ड 02 निवासी, अमरजीत कुमार के 15 वर्षिय पुत्र अमरजीत राय के रूप में की गयी है।
घटना का कारण अभी तक ज्ञात नही हो पाया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक नाबालिग किशोर क्रिकेट खेलने का शौकीन था। शनिवार 12 जुलाई की शाम करीब 5 बजे भी, वह अपने अन्य साथियों के साथ क्रिकेट खेलने, हरसिंगपुर मोरवा गांव स्थित पूरानी पोखर के पास क्रिकेट खेलने ही गया हुआ था।
जहां से जब मृतक देर शाम तक वापस नही आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। देर रात तक खोजबीन करने के बाद भी जब मृतक नही मिला तो, परिजन घर वापस आ गए। इसी बीच अहले सुबह मृतक के घरवालों को सुचना मिली कि, पुरानी पोखर के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जब मृतक के घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि, वह शव प्रिंस कुमार का ही था।
जिसके बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना ताजपुर पुलिस व सरायरंजन थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद ताजपुर व सरायरंजन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम में नही भेजा जा सका था।







