समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी डॉ मनोज कुमार ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, लोगों की जुट रही भीड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने, समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के कोण बाजितपुर गांव में शनिवार 12 जुलाई की देर शाम को अपने सहयोगियों के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान डॉ. सिंह ने घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया। डॉ मनोज कुमार सिंह के द्वारा चलाए जा रहे, इस जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग बदलाव के मूड में हैं।

इस दौरान डॉक्टर मनोज कुमार सिंह के समर्थकों का उत्साह भी काफी देखने को मिला। बैठक में मौजूद सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में डॉ. मनोज कुमार सिंह के सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुए, उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र में बदलाव लाने का संकल्प लिया।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए, डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि, उनके लिए जनता ही सर्वोपरि है, और जनता का स्नेह व समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *