???? बिग ब्रेकिंग: आरोग्य प्लस हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान महिला की मौत! परिजनों ने जमकर किया हंगामा। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दलसिंहसराय। दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत अनुमंडलीय अस्पताल के पास संचालित आरोग्य प्लस नामक अस्पताल में ईलाज कराने आयी एक महिला की मौत के बाद मृतिका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों को हंगामा करते देख अस्पताल कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए।

मृत महिला की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डीह पगरा गांव निवासी 26 वर्षिया खुशबु देवी के रूप में की गयी है। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घटना के संबंध में मृतिका के बहन का बताना है कि, आज से करीब आठ दिन पहले उनकी बहन मृतिका खुशबु देवी अपना ईलाज कराने दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल के समीप संचालित निजी क्लीनिक आरोग्य पल्स अस्पताल पहुंची थी। जहां ईलाज के लिए भर्ती भी हुई थी।

तबीयत ठीक होने के बाद चौथे दिन वह अस्पताल से छुट्टी लेकर घर चली गयी। कल शुक्रवार 03 सितम्बर को वह रेगुलर जांच के लिए एक बार फिर अस्पताल पहुंची थी। जहां डॉक्टर ने ईलाज के दौरान उसे एक सुई दिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।

मृतिका की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर ने मृतिका को सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन आरोग्य पल्स अस्पताल के सीढ़ी से नीचे उतरने के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में जानकारी के लिए जब आरोग्य अस्पताल के संचालक सह डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन अस्पताल छोड़कर भागने रहने के कारण उनका पक्ष नही जाना जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार