समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत महिसारी गांव में, सड़क किनारे से शनिवार 08 नवम्बर की अहले सुबह एक अज्ञात युवक व एक युवती का शव एक साथ पेड़ से लटकता हुआ मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया, लेकिन सुचना देने के एक घंटा बाद तक उजियारपुर पुलिस मौके पर नही पहुंची थी। स्थानीय लोगों का बताना है कि, इन दोनों की कही अन्यत्र हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से यहां लाकर टांग दिया गया है।
स्थानीय ग्रामीण मुकुल सिंह का बताना है कि, वह आज सुबह अपने खेत को जोतवाने अपने खेत में पहुंचे थे। जहां उनकी नजर सड़क किनारे एक पेड़ पर गयी। जहां एक लड़की व एक लड़के का शव एक दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटकता हुआ मिला।
जिसके बाद उनलोगों ने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया है, लेकिन पुलिस अभी तक नही पहुंची है। शव को देकर स्थानीय लोग तरह तरह की बातें करते नजर आए। खबर लिखे जाने तक दोनों शवों की की पहचान नही हो पायी थी।







