आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 64 की सेविका जगमंती कुमारी का असामयिक निधन! सेविकाओं के बीच शोक की लहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी गांव में आंगनबाड़ी सेविका का असामयिक निधन हो गया। घटना सोमवार 15 दिसम्बर की अहले सुबह करीब 4 बजे की बतायी जा रही है।

मृत सेविका की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी वार्ड 04 निवासी, बिंदु राम की 50 वर्षिया पत्नी जगमंती कुमारी के रूप में की गयी है। मृतिका जगमंती कुमारी विगत 20 वर्षों से चैता दक्षिणी पंचायत के वार्ड 04 महादलित टोला में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 64 पर सेविका पद पर कार्यरत थीं।

घटना के संबंध में मृतिका सेविका जगमंती कुमारी के पति बिंदु राम का बताना है कि, उनकी पत्नी की तबियत विगत 04 दिनों खराब थी। जिनका ईलाज समस्तीपुर के एक निजि अस्पताल से जारी था। आज सोमवार 15 दिसम्बर की अहले सुबह करीब 4 बजे उनकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

जिसके बाद वहलोग उसे अस्पताल ले जाने के लिए चारपहिया वाहन वाले को फोन करके, अस्पताल जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान अचानक उनकी पत्नी की मौत हो गयी। इधर सेविका जगमंती कुमारी के असामयिक निधन के सुचना से सेविकाओं के बीच शोक की लहर दौड़ गयी।

बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ समस्तीपुर की जिला सचिव सह प्रखंड अध्यक्ष उजियारपुर रीणा कुमारी का बताना है कि, सेविका जगमंती कुमारी काफी सरल व मृदुल स्वभाव की थीं। वह अपने कर्तव्य के प्रति काफी निष्ठावान भी थीं। ससमय आंगनबाड़ी का संचालन करना, बच्चों को ईमानदारी पुर्वक पढ़ाना व समय पर बच्चों के बीच पोषक तत्व से भरपुर पोषाहार का वितरण करना उनके स्वभाव व दिनचर्या में शामिल था।

उनके असामयिक निधन से आंगनबाड़ी संघ को काफी नुकसान पहुंचा। उनकी कमी हमेशा संघ को खलती रहेगी। मौके पर चैता दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया कमलकांत राय, विकास मित्र दीपक कुमार राम, समाजसेवी अशोक कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *