समस्तीपुर। जिले की उजियारपुर पुलिस ने दलसिंहसराय थाने की एएलटीएफ टीम पर उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर मथुरापुर गांव में छापामारी के दौरान हमला करने वालों में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर, गुरुवार 01 जनवरी कच करीब 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर चाँदचौर गांव निवासी, स्वर्गीय बलदेव महतो के 40 वर्षिय पुत्र सुरेश महतो के रूप में की गयी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, मंगलवार 30 दिसम्बर की शाम करीब 8 बजे, पटना कंट्रोल रूम से प्राप्त ईटी नंबर के आधार पर दलसिंहसराय थाने में कार्यरत एएलटीएफ की टीम, उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर मथुरापुर गांव देशी शराब बनाने वालों के यहां छापामारी करने पहुंची थी।
जहां देशी शराब का विनिर्माण करने वाले शराब धंधेबाजों के एक झुंड ने, एएलटीएफ की टीम पर हमला कर दिया था। जिस हमले में टीम में शामिल पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, तथा पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद घायल पुलिस कर्मी ईलाज के बाद उजियारपुर थाना पहुंचे।
जहां एएलटीएफ प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार पासवान के द्वारा दिए गए आवेदन में चाँदचौर मथुरापुर गांव निवासी, ज्योति कुमारी, छोटी देवी, निकेश कुमार, पंकज कुमार, सुभाष कुमार उर्फ हगलु, अखलेश कुमार, जयकांत कुमार, रंजीत कुमार, उपेन्द्र महतो, दुखन महतो, सुरेश महतो, विनोद महतो, जगदीश महतो तथा मनोज महतो सहित 20-25 अन्य अज्ञात को नामजद कराते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी।
दर्ज की गयी उक्त प्राथमिकी के आधार पर ही, उनके नेतृत्व में दलसिंहसराय व उजियारपुर पुलिस के द्वारा चलायी गयी संयुक्त छापामारी में उक्त हमलावर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिससे आवश्यक पुछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है।







