समस्तीपुर। जिले की मोहिउद्दीननगर नगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा में रविवार 12 अप्रैल को, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा निवासी शुभम कुमार ने अपने ही 03 ग्रामीणों पर गोली मारकर दो लाख रूपए लूट लेने का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर में ईलाज के दौरान फर्दबयान संबंधित पुलिस पदाधिकारी को दिया था।

जिसके बाद पटोरी डीएसपी विरेन्द्र कुमार मेधावी के नेतृत्व में बनी टीम ने, अपने बेहतरीन कार्यशैली से इस घटना की जांच करते हुए मात्र 48 घंटो के अंदर इस फर्जी लूटपाट की घटना का सफल गुलासा कर दिया, तथा इस घटना के सहयोगी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया, साथ ही गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर मादक पदार्थ व घटना में प्रयुक्त बाईक भी बरामद कर लिया।
उक्त जानकारी पटोरी डीएसपी विरेन्द्र कुमार मेधावी ने मंगलवार 14 अप्रैल को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी पटोरी विरेन्द्र कुमार मेधावी ने बताया कि, मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या-87/26 जिसमें शुभम कुमार के द्वारा पुलिस को यह जानकारी दी गयी थी कि, उसके पड़ोसियों ने पत्थरघाट से लौटते समय कुरसाहा के पास गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिए हैं।
प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी गयी। जांच के क्रम में यह मामला पूरी तरह से मनगढ़ंत निकला। जिसके बाद इस मनगढ़ंत घटना में शामिल युवकों में से एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। डीएसपी विरेन्द्र कुमार मेधावी ने जानकारी देते हुए बताया कि, घटना शुरू से ही संदेहास्पद लग रहा था!
क्यों कि घायल युवक शुभम कुमार 5 घंटा के अंदर तीन बार अपना बयान बदल चुका था। इसी को ध्यान में रखते हुए जब इस घटना की जांच की गयी तो पता चला कि, रविवार 12 अप्रैल को शुभम कुमार भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित ड्रग्स व अवैध हथियार अपने साथ लेकर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान बलुआही पंचायत भवन के पास उसके कमर में रखे अवैध हथियार से अचानक गोली फायर हो गयी।
जिसमें वह घायल हो गया। घटना के बाद शुभम ने तत्काल इस घटना की जानकारी अपने दोस्त राजेश कुमार सिंह को उसके मोबाइल फोन पर कॉल करके दिया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शुभम कुमार ने राजेश कुमार सिंह के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी बनाते हुए, सदर अस्पताल में भर्ती हो गया, तथा अपने ही ग्रामीण पर गोली मारकर लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर में तैनात पुलिस प्रशासन को फर्दबयान दे दिया।
जब इस मामले की बारीकी से जांच की गयी तो, यह पुरा मामला ही फर्जी निकला। जब जांच टीम ने घायल शुभम के दोस्त राजेश कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो, राजेश ने सारी बात सच-सच बता दी। जिसके बाद जांच टीम ने, राजेश कुमार सिंह की निशानदेही पर बलुआही पंचायत भवन के पास पीपल पेड़ के नीचे से 50 पुड़िया जिसका वजन करीब 19 ग्राम हेरोइन बरामद किया है।
इसके अलावा एक मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस मामले के आरोपी राजेश कुमार सिंह व अन्य के खिलाफ मोहिउद्दीननगर थाना में कांड संख्या 90/26 दर्ज कर राजेश कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, तथा इस कांड में प्रयुक्त अवैध हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस पुरी घटना के सफल उद्भेदन के लिए बने टीम में थानाध्यक्ष मोहिउद्दीननगर सचिन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अन्नु सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक वशिष्ठ राम व राम कुमार सहित सशस्त्र बल की भूमिका काफी सराहनीय रही। पटोरी डीएसपी विरेन्द्र कुमार मेधावी के नेतृत्व में बनी इस पुरी पुलिस टीम को BIHAR KI AWAZ न्यूज पोर्टल व SAHITYA SAURABH मासिक पत्रिका संयुक्त रूप से सम्मानित करने की घोषणा करती है।







