चोरी-छिनतई मामले में चोरी व छिनतई का सामान सहित चोर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय की पुलिस ने दलसिंसराय एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी एवं छिनतई की घटनाओं के आरोपी अनीश कुमार उर्फ बौधा, शिव कुमार महतो एवं सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने के मंगलसूत्र, लॉकेट, कान के आभूषण सहित कुल 16 पीस आभूषण, एक मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त बाईक भी बरामद किया गया है। उक्त जानकारी दलसिंहसराय डीएसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को दिया।

प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि, दलसिंहसराय एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे चोरी व छिनतई की घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान थे। इसी दौरान दलसिंहसराय थाना व बेगुसराय जिले के खोदावंदपुर थाना की पुलिस ने, मानवीय आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर संयुक्त रूप छापेमारी किया। इस दौरान विजय कुमार और सिरोमणी कुमार को गिरफ्तार किया था। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अनीश कुमार उर्फ बौधा की भी विभिन्न घटनाओं में संलिप्तता सामने आई।

इसी क्रम में शनिवार 19 सितंबर की दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच, पुलिस को सूचना मिली कि सरदारगंज चौक चौबटिया के पास, दो अपराधी एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास कर रहे थे। जिसे आसपास मौजूद लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया है।

सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों द्वारा पकड़कर रखे गए युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। जब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गयी तो, अनीश कुमार उर्फ बौधा ने अपने साथियों विजय कुमार, सिरोमणी कुमार और शिव कुमार महतो के साथ मिलकर चोरी एवं छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी व छिनतई की घटना से संबंधित सामान भी बरामद कर लिया गया, तथा आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर दुकानदार सुजीत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड -13 निवासी 35 वर्षिय अनीश कुमार उर्फ बौधा, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन स्टेट वार्ड 14 निवासी, अर्जुन महतो के 19 वर्षीय पुत्र शिव कुमार महतो, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही एकडारा निवासी, हरि साह के पुत्र दुकानदार सुजीत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष इरशाद आलम, एसआई संतोष कुमार, मीरा कुमारी, धनंजय कुमार, रंजीत कुमार, विपीन कुमार, अरुण तिवारी, एएसआई प्रणय सिंह सहित अन्य सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे।

रिपोर्ट- शिव उदय सिंह 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पिस्तौल से निकली गोली ने निभायी स्वामी भक्ति! पैर को छोड़कर अंगुठे को बनाया निशाना! भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान कथित गोलीबारी मामले में मंजयलाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, आरोपों को बताया झूठा और बेबुनियाद