???? बिग ब्रेकिंग: टैंकलॉरी से पेट्रोल डीजल के जगह पर निकली हजारों लीटर विदेशी शराब, टैंकर व पिकअप जप्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार व अमित कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर करिहारा अंतर्गत पचपैका गांव से, उजियारपुर पुलिस ने एक तेल के टैंकलॉरी व पिकअप से, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि इस दौरान मौके से शराब धंधेबाज फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने बरामद शराब व इस धंधा में प्रयुक्त दोनों वाहनों को जब्त कर, थाने ले आयी है, तथा अज्ञात शराब धंधेबाजों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में जूट गयी है। इस दौरान जप्त टैंकलॉरी से 315 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया।

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि, चांदचौड़ करिहारा पंचायत के पचपैका गांव में, तेल टैंकलॉरी से शराब की एक बड़ी खेप लायी गयी है, जिसे कुछ देर में अनलोडिंग कर लिया जाएगा। सूचना मिलते ही मद्य निषेध विभाग की टीम के साथ मिलकर, उक्त स्थान पर जब छापामारी की गयी तो, उक्त गांव से टैंकलॉरी के अंदर तेल की जगह से 315 कार्टून में बंद 7656 बोतल विदेशी शराब बरामद कर लिया गया, साथ ही मौके से तेल टैंकलॉरी के अलावे एक पिकअप भी बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि, धंधेबाज की पहचान कर उसके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!