???? बिग ब्रेकिंग: बाईक सवार युवक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में मारी जबरदस्त टक्कर, मौके पर हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धीरज कुमार चौधरी/समस्तीपुर:[ बिहार की आवाज ] विभूतिपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर टभका गांव में, सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में ठोकर मारने के बाद बाईक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हीं हो गयी। उधर घटना की सुचना मिलते ही विभूतिपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृत बाईक सवार युवक की पहचान, थाना क्षेत्र के किशनपुर टभका गांव के वार्ड 11 निवासी, हरिश्चंद्र झा के 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश झा के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक अखिलेश झा बीते रात को बाजार से अपने घर जा रहे थे, कि इसी दौरान वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। वहीं स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, मृतक की बाईक तेज गति में रहने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जाकर टकरा गयी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, तथा घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। उधर घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विभूतिपुर आनंद कश्यप का बताना है कि, मृत युवक के परिजनों द्वारा अभी तक घटना से संबंधित आवेदन नही दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।