अरविन्द कुमार/बंगरा थाना:[ समस्तीपुर ] बंगरा थाने की पुलिस ने, बंगरा थाना कांड संख्या 73/2024 के नामजद अभियुक्त वैशाली जिला के बलिगांव थाना अंतर्गत दीघा गांव निवासी, रामश्रेष्ठ के पुत्र अमरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कूमारी ने बताया कि, विगत दिनों थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। जिसके पास से, चोरी व छिनतई के 5 मोबाईल बरामद किया गया था। पुछताछ के क्रम में उसने अपने सहयोगी के रूप में गिरफ्तार युवक अमरेन्द्र कुमार का नाम बताया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार वह प्रयासरत थी। अंततः उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मौके पर बंगरा थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक प्रिति कुमारी सदल बल मौजूद थीं।
Post Views: 430







