
अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर से, भाकपा माले के संस्थापक महासचिव कॉ॰ चारू मजुमदार के 52वें शहादत दिवस पर, हक दो-वादा निभाओ अभियान की शुरुआत की गयी।

अभियान की शुरूआत भाकपा माले के राजदेव प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन कर किया। तत्पश्चात शहीदों की वेदी पर माल्यार्पण करते हुए, भारतीय क्रांति के तमाम अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर मौजूद भाकपा माले के प्रखंड सचिव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, मोदी सरकार अपने पिछले दोनों कार्यकाल की तरह ही, इस बार भी सरकार चलाना चाह रही है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, 2024 के परिणाम के साथ ही उनलोगों के उपर, और भी बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।
बजट में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य के गिरते स्तर को ठीक करने के बारे में, भारत सरकार के द्वारा जिक्र तक नहीं किया गया है। आंदोलन से घबराई केंद्र की मोदी सरकार, आंदोलन को कुचलने के लिए फौजदारी कानून के जरिए, जनता की आवाज को दबाने की तैयारी में है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने, जातिगत जनगणना की रिपोर्ट सदन में रखकर, 95 लाख लोगों को गरीब बताते हुए, लघु उद्यमी योजना के तरह 2 लाख रूपये सहायता राशि देने की घोषणा की थी। इसके लिए अब 72 हजार रूपए का आय प्रमाण-पत्र अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन अंचल कार्यालय इसे बनाने को तैयार नहीं है।
इसलिए आय प्रमाण-पत्र बनाने, भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन-आवास देने, सभी परिवारों को 2 सौ यूनिट फ्री बिजली देने की मांग पर, 22 अगस्त को प्रखंड-अंचल घेराव को बड़ी भागीदारी के साथ, सफल बनाने की अपील की गयी है।
मौके पर मोतीपुर वार्ड 26 के शाखा एवं लोकल कमिटी का पुनर्गठन कर, राजदेव प्रसाद सिंह को लोकल कमिटी एक बार फिर सचिव चुन लिया गया। कार्यक्रम में शंकर महतो, दिनेश प्रसाद सिंह, मोतीलाल सिंह, बखेरी सिंह, सुनील शर्मा, शांति देवी, कांति देवी, साजन देवी, ललन दास, शोभा देवी, भुखली देवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।







