???? बिग ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री से एक कदम आगे निकली समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, 15 दिन में जुमला साबित हो गया सांसद शांभवी का ROB निर्माण का दावा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] जिले के भोला टाकीज चौक मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर इस वर्ष ROB निर्माण का दावा ठोकने वाले बड़बोले सांसद शांभवी चौधरी व समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का दाबा भी अंततः उस समय जुमला साबित हो गया, जिस समय केन्द्रीय बजट में दोनों स्थानों पर बनने वाली ROB निर्माण के नाम पर मात्र एक एक हजार रुपये, वित्तिय वर्ष 2024- 2025 के लिए आवंटित किया गया।

आपको बता दें कि, मंत्रालय द्वारा अगर किसी काम को तत्काल शुरू नहीं करना होता है तो, इसके लिए बजट में न्यूनतम एक यूनिट अर्थात 1 हजार रूपये आवंटन कर योजना को स्वीकृति दे दी जाती है, ताकि परियोजना को मृत होने से बचाया जा सके।

इस बाबत पुछे जाने पर भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि, समस्तीपुर के बड़बोले सांसद शांभवी चौधरी ने कुछ दिनों पहले ही यह बताया था कि, भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर, तथा मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर ROB निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन उनकी बातें भी आखिरकार मोदीजी का जुमला ही साबित हुआ है।

मंत्रालय द्वारा 1 हजार रूपए इस बजट से ही नहीं, बल्कि पिछले कई सालों की बजट से आवंटित कर योजना को जिंदा रखा गया है। माले नेता ने यह भी कहा कि, बजट पूर्व सांसद शांभवी चौधरी को संबंधित मंत्री से मिलकर उक्त मद में राशि आवंटित करने की व्यवस्था करवाना चाहिए था, ना कि व्यानबाजी में व्यस्त रहना चाहिए था।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से अनुपूरक आवंटन देकर, कार्य प्रारंभ कराने की भी मांग की है, अन्यथा रेल विकास एवं विस्तार मंच द्वारा समस्तीपुर वासियों को साथ लेकर आंदोलन शुरू करने की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब