???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर में अपराधियों का तांडव लगातार है जारी, बाईक सवार हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर लूट ली बाईक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( उजियारपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत एसएच-88  दलसिंहसराय जंदाहा मुख्य पथ पर मोहन चौक के पास बाईक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर एक बाईक सवार युवक से उनकी बाईक लूट ली और दलसिंहसराय की ओर भाग निकले। बाईक लूट हो जाने के बाद पिड़ित व्यक्ति ने इसकी सुचना उजियारपुर थाने की पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उजियारपुर पुलिस पिड़ित युवक से पुछताछ के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गयी है। पिड़ित युवक की पहचान सारण जिले के परसा थाना अंतर्गत परसा मथुरा गांव निवासी, सुनील ओझा के 29 वर्षिय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गयी है। घटना शुक्रवार 27 सितम्बर की शाम करीब 7 बजे की बतायी जा रही है।

घटना से संबंधित आवेदन भी पिड़ित युवक ने उजियारपुर थाना को उपलब्ध करा दिया है। उजियारपुर थाना को दिए आवेदन में पिड़ित युवक अभिषेक कुमार ने बताया है कि, वह बेगुसराय से दलसिंहसराय के डैनी चौक से एसएच-88 होते हुए वरूणा पुल के रास्ते अपने घर सारण जिला जा रहे थे।

इसी दौरान मोहन चौक के पास दलसिंहसराय की ओर से एक ही बाईक पर सवार होकर तीन की संख्या में बदमाशों ने उनकी बाईक को ओवरटेक करते हुए चलती गाड़ी से उनके बाईक की चाभी छीन लिया तथा, बाईक को घुमाकर उनके पास आया और पिस्तौल के बल पर उनकी बाईक छीन लिया, तथा दलसिंहसराय की ओर ही भाग निकले।

हालांकि इस संबंध में जब जानकारी के लिए एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा के सरकारी मोबाइल नंबर संपर्क स्थापित किया गया तो, उन्होंनें घटना से संबंधित कुछ भी जानकारी नही दिया। आपको बता दें कि, उजियारपुर थानाध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार के द्वारा पदभार संभालने के बाद से उजियारपुर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।