भाकपा माले का राज्य सम्मेलन को लेकर अभियान तेज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चादचौर पश्चिमी, चांदचौर मध्य, अंगारघाट, विरनामातुला, हरपुर रेवाड़ी, लोहागीर, चैता दक्षिणी,पतैली पश्चिमी, भगवानपुर देसुआ आदि पंचायतों में, भाकपा माले का दरभंगा में 16-18 मई तक आयोजित 12वां बिहार राज्य सम्मेलन को लेकर बैठकों का दौड़ जारी रहा।

इस सम्मेलन में मुख्य रूप से, बिहार को बुल्डोजर राज का प्रयोगशाला नहीं बनने देने, न्याय और अधिकार के लिए जन-संघर्ष को तेज करने, कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोज़गारी, दमन, उत्पीड़न और शोषण के विरुद्ध, वैज्ञानिक समाजवादी सामाज और राष्ट्र निर्माण सहित संवैधानिक अधिकार की रक्षा करना आदि का मुद्दा शामिल रहेगा।

आयोजित इन बैठकों को संबोधित करते हुए महावीर पोद्दार ने कहा कि, विधायक और सांसद खरीदने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की जनता को सोना चांदी नहीं खरीदने की नसीहत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश और बिहार की डबल इंजन की सरकार की जन-विरोधी नीतियों के कारण, 80% महिलाएं कर्ज में डूब गई है।

आजादी के बाद अब तक का सबसे बड़ा बेरोजगारों की फौज देश में खड़ा है। देशवासियों के पेट भरने वाले किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मजदूरों के लिए बने 44 लेबर एक्ट को खत्म कर मात्र चार लेबर कोड बना दिया गया है। छात्रों और युवाओं को नौकरी और रोजगार मांगने पर लाठीचार्ज कर जख्मी कर दिया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, सभी जनसमस्याओं पर राज्य सम्मेलन में कार्यनीति बनाई जाएगी, और बिहार को बचाने के लिए जन संघर्ष तेज किया जाएगा। इस दौरान जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार के नेतृत्व में चादचौर पश्चिमी, चांदचौर मध्य, अंगारघाट, विरनामातुला, हरपुर रेवाड़ी,लोहागीर, चैता दक्षिणी,पतैली पश्चिमी, भगवान पुर देसुआ, जिला स्थाई समिति सदस्य फूलबाबू सिंह के नेतृत्व में मालती, प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान और फिरोजा बेगम के नेतृत्व में भगवानपुर कमला, लखनीपुर महेशपट्टी सहित अन्य पंचायतों में अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान में नवनिर्वाचित जिला कमिटी सदस्य समीम मंसुरी, फुलेन्द्र प्रसाद सिंह, पप्पू यादव, तनंजय प्रकाश, राम भरोस राय, शंकर प्रसाद यादव, अमरजीत पाल, अर्जुन दास, विजय राम, मोहम्मद उस्मान, राम सगुण सिंह, जागेश्वर राय, उमेश कुमार राय,निर्धन शर्मा, शिव प्रसाद गोपाल, मोहम्मद सकुर, मोहम्मद कमालुद्दीन, संजीत चौपाल, रामबली सिंह, हेमंत सिंह सहित दर्जनों साथी अभियान में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी