गोपालगंज में बड़ी कार्रवाई: 40 से अधिक नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में आर्केस्ट्रा समूहों के जरिए नाबालिग लड़कियों के शोषण और ट्रैफिकिंग के खिलाफ बड़ी छापेमारी की गई है। जहां कुचायकोट थाना क्षेत्र में रात के 1 बजे से सुबह के 7 बजे तक चले इस अभियान में करीब 15 आर्केस्ट्रा समूहों पर छापा मारकर 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है, जबकि 22 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया।

यह संयुक्त कार्रवाई बिहार पुलिस कुचायकोट थाना, एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन, नारायणी सेवा संस्थान और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नेटवर्क के सहयोग से की गई है। अभियान की निगरानी अपर पुलिस महानिदेशक अमित जैन और गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने की।

मुक्त कराई गई लड़कियों की उम्र 10 से 17 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चियों को पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से बहला-फुसलाकर लाया गया था। जिनसे शादी समारोहों में भोजपुरी गानों पर नृत्य कराने के साथ-साथ उनके शोषण की भी बात सामने आई है।

काउंसलिंग के दौरान कई लड़कियों ने बताया कि, उन्हें बेहतर जिंदगी, पैसे और फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर इस दलदल में धकेला गया था। फिलहाल सभी बच्चियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और उनकी उम्र सत्यापन व कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी