नसीब लाल झा:(मुसरीघरारी) जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत उदापट्टी गांव के पुरबाड़ी टोल में, खुद के घर से एक युवक का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गयी।

स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना मुसरीघरारी पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। स्थानीय लोग मृतक के भाई पर ही भूमि विवाद में अपने ही छोटे भाई की धारदार हथियार से काटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे।
स्थानीय लोगों के द्वारा मृतक के भाई पर आशंका जाहिर करने के बाद, मुसरीघरारी पुलिस मृतक के भाई विकास कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जूट गयी है। घटना सोमवार 30 सितम्बर की देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को उस वक्त हुई, जब मंगलवार 01 अक्टूबर की सुबह स्थानीय लोग किसी काम से मृतक को बुलाने उसके घर पर गये थे, जहां देखा कि मृतक मुकेश कुमार सिंह की खून से लथपथ लाश बिछावन पर पड़ी हुई है, तथा घर के सभी लोग गायब हैं।
जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा मुसरीघरारी थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान मुसरीघरारी नगर पंचायत के उदापट्टी पुरबाड़ी टोला वार्ड 09 निवासी, स्वर्गीय उमा सिंह के 24 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सिंह के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में सूत्रों का बताना है कि, मृतक मुकेश कुमार सिंह का उसके भाई विकास कुमार सिंह तथा भाभी के साथ, अक्सर किसी ना किसी मामले को लेकर विवाद होता ही रहता था। जिसके कारण मृतक अक्सर घर से बाहर किसी दुसरे प्रदेश में रहकर ही अपना जीवन यापन करता था। जब भी वह दुसरे प्रदेश से अपने घर आता था, तो उसकी भाभी अपने मायके चली जाती थी।
विगत 28 सितम्बर को भी मृतक के उदापट्टी आने के बाद उसकी भाभी, अपने मायके चली गयी थी। स्थानीय सुत्रों का बताना है कि रोजाना की तरह सोमवार 30 सितम्बर की देर शाम को भी, दोनों भाईयों मृतक मुकेश कुमार सिंह तथा विकास कुमार सिंह के बीच एक बार फिर विवाद होने लगा, लेकिन रोजाना की तरह विवाद होते देख स्थानीय लोगों ने भी बीच बचाव करना मुनासिब नही समझा और दोनों भाईयों को एक दुसरे से लड़ाई झगड़ा करते छोड़ दिया, लेकिन उनलोगों को क्या मालूम था कि, यह लड़ाई झगड़ा मुकेश कुमार सिंह की आखिरी लड़ाई झगड़ा होगा?
स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब 01 अक्टूबर की सुबह स्थानीय लोग किसी काम से मुकेश कुमार सिंह को बुलाने उसके घर गए तो, उसकी लाश उसके बिछावन पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ी हुई मिली। वहीं घर में मृतक के अलावे कोई भी नही था। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया, तथा घटनास्थल के बगल से मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर किया है कि भूमि विवाद के कारण ही, उक्त युवक की देर रात भाई ने ही धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया होगा। हालांकि कुछ लोग इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग में की गयी हत्या भी बता रहे हैं, क्योंकि युवक ने अपने सीना पर एक लड़की के नाम के साथ आई लव यू शब्द भी लिखवा रखा है। वैसे मौके पर पहुंची मुसरीघरारी थाने की पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।







